होम / टेक / 20 जून को लांच होगा Vivo का ये नया स्मार्टफोन, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

20 जून को लांच होगा Vivo का ये नया स्मार्टफोन, जानें क्या होगी इसकी कीमत?

Vivo भारत में 20 जून को अपनी Y सीरीज का स्मार्टफोन Y58 5G  लॉन्च करने जा रही है. ये फोन 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के स्‍मार्टफोन मार्केट में वीवो (Vivo) लगातार अपनी पहुंच को बढ़ा रहा है. वीवो (Vivo) जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी Y-सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है. Vivo के इस नए Y58 स्मार्टफोन  में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की बैटरी होगी. तो चलिए आपको इस फोन के फीचर्स, डिजाइन से लेकर कीमत तक सारी जानकारी देते हैं. 

Vivo Y58 का लुक और कीमत

Vivo Y58 5G, वाई सीरीज में कंपनी की नई 5जी पेशकश होगा. कंपनी ने ‘इट्स माइ स्‍टाइल' टैगलाइन के साथ इसे टैग किया है. टीजर इमेज में फोन में डुअल रियर कैमरा की मौजूदगी देखी जा सकती है साथ में LED फ्लैश भी है. कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो के अनुसार Vivo Y58 में स्लैब जैसा डिजाइन है. स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले और चमकदार बैक पैनल के साथ आता है. अभी तक लॉन्च होने वाले Vivo Y58 में एक डुअल रियर कैमरा है, जिसको एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है. स्मार्टफोन नीला और हरा, इन दो कलर ऑप्शन में आएगा. जानकारी के अनुसार इस फोन की शुरुआती कीमत 22,990 रुपये हो सकती है. 

ये मिलेंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग वीवो Y58 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच फुल HD+ डिस्प्ले होने की बात कही गई है. स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट है. अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें-Google Chrome पर आया ये नया फीचर, अब वेबसाइट पर लिखा कंटेंट सुनाई भी देगा

डुअल रियर कैमरा सेटअप 
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा,  जिसमें 50MP मैंन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा होने की उम्मीद है. स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा होने की बात कही गई है.  कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच की बैटरी है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago