होम / टेक / प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ Vivo V50 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी कीमत  

प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ Vivo V50 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी कीमत  

Vivo V50 अपने ग्राहकों को मिड रेंज में प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ दमदार बैटरी, स्मार्ट AI फीचर्स और शानदार कैमरा सेटअप ऑफर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Vivo ने आज यानी 17 फरवरी, 2025 को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च कर दिया है. यह फोन Vivo V40 का सक्सेसर है और कंपनी की V सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन कई अपग्रेड्स के साथ आता है. दमदार बैटरी, एआई फीचर्स और शानदार कैमरा सेटअप के साथ Vivo V50 स्मार्टफोन अब भारतीय ग्राहकों के बीच उपलब्ध है. तो आइए आपको इसके फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Vivo V50 में 6.7 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. यह डिस्प्ले डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए IP68+IP69 रेटिंग प्राप्त करता है. इस फोन को तीन कलर ऑप्शंस-टाइटैनियम ग्रे, रोज रेड और स्टैरी ब्लू-में पेश किया गया है. वहीं, ओएस Android 15 आधारित FuntouchOS 15 है. 

 दमदार कैमरा और बैटरी  
Vivo V50 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. यह सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा, यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट में इतनी दमदार बैटरी के साथ सबसे पतला फोन है.  

प्रोसेसर और स्मार्ट AI फीचर्स  
Vivo V50 में क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB RAM से पेयर किया गया है. यह प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग का अनुभव प्रदान करता है. स्मार्ट AI फीचर्स जैसे सर्किल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, और AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन इस फोन को और भी स्मार्ट बनाते हैं.  

कीमत और उपलब्धता
Vivo V50 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें  8GB RAM + 128GB स्टोरेडज, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. इसके टॉप एंड 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है. यह फोन आज से प्री-बुक किया जा सकता है और इसकी बिक्री 25 फरवरी से शुरू होगी। इसे Vivo के आधिकारिक ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago