होम / टेक / Vivo ने भारत में लॉन्च किया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन, मिलेंगी ये फीचर्स

Vivo ने भारत में लॉन्च किया बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन, मिलेंगी ये फीचर्स

Vivo Y29 5G भारत में लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर 50MP प्राइमरी सेंसर, 5500mAh की बैटरी और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप फेस्टिव सीजन में कोई नया और बजट फ्रेंडली फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल,  वीवो (Vivo) ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y29 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में एक LCD स्क्रीन, एक MediaTek Dimensity प्रोसेसर, डुअल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी दी गई है. ये एक बजट रेंज का स्मार्टफोन है. इस फोन को चार वेरिएंट में उतारा गया है. फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है. तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी जानकारी देते है.

Vivo Y29 5G की कीमत
जानकारी के अनुसार Vivo Y29 5G की कीमत 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये, 6GB रैम/128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 15,499 रुपये, 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये रखी गई है. ये फोन ग्लेशियर ब्लू, टाइटेनियम गोल्ड और डायमंड ब्लैक वाले तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. ग्राहक Vivo Y29 5G फोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर से खरीद सकते हैं.

मिलेंगे ये फीचर्स 
1. Vivo Y29 5G में 6.68 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1608 x 720 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. 

2. इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर सेटअप, 3.5mm हेडफोन जैक और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है.

3. Vivo Y29 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और ये 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X रैम और 128GB / 256GB eMMC 5.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है. 

4. यह डिवाइस अपने सेगमेंट में मिलिट्री ग्रेड रेजिस्टेंस और SGS सर्टिफिकेशन ऑफर करने वाला पहला डिवाइस है, जिसमें IP64-रेटेड डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ कुशनिंग स्ट्रक्चर को कंबाइन किया गया है.

5. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सेकेंडरी शूटर है, जिसमें गोलाकार LED फ्लैश है. 

6. वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का शूटर है. ये फोन Android 14 बेस्ड Vivo के अपने FunTouch OS 14 पर चलता है.

7. इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी है जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago