होम / टेक / UPI-Lite यूजर्स बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा, जानिए कब से शुरू होगी यह सुविधा?

UPI-Lite यूजर्स बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा, जानिए कब से शुरू होगी यह सुविधा?

UPI-Lite में अब, 'ट्रांसफर आउट' ऑप्शन से यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना अकाउंट को डिसेबल किए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यूपीआई लाइट (UPI Lite) यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है. दरअसल, अब, यूपीआई यूजर्स अपने UPI Lite अकाउंट में बचे पैसे सीधे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. यह सुविधा 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. इससे पहले तक, UPI Lite में बैलेंस निकालने की कोई सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यूजर्स को यह ऑप्शन दिया जाएगा. तोे आइए इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं.

'ट्रांसफर आउट' ऑप्शन से मिलेगा राहत

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 21 फरवरी को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें सभी बैंकों और UPI Lite चलाने वाले ऐप्स को 31 मार्च, 2025 तक 'ट्रांसफर आउट' का ऑप्शन जोड़ने का आदेश दिया है. इस सुविधा के माध्यम से, यूजर्स अपने UPI Lite के पैसे अपने सोर्स बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे, और इसके लिए 'पर्पज कोड 46' का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे अब यूजर्स को बिना UPI Lite अकाउंट को डिसेबल किए पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी.

क्या था पहले का सिस्टम?

मौजूदा समय में UPI Lite केवल एक-तरफा सेवा प्रदान करता है, यानी यूजर्स अपने बैंक अकाउंट से UPI Lite वॉलेट में पैसे तो जमा कर सकते थे, लेकिन उसे वापस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का कोई तरीका नहीं था. अगर कोई यूजर अपने UPI Lite वॉलेट में बचे पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहता था, तो उसे अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करना पड़ता था. अब इस नई सुविधा से यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी. 

UPI Lite की सफलता और बढ़ती लोकप्रियता

UPI Lite का उद्देश्य छोटे और बिना इंटरनेट के ट्रांजैक्शन को सहज बनाना है. इसके जरिए बिना किसी रुकावट के छोटे-मोटे लेन-देन किए जा सकते हैं. दिसंबर 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI Lite से जुड़े ट्रांजैक्शन की लिमिट को बढ़ा दिया था. अब प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 1000 रुपये हो गई है, जबकि कुल लिमिट बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी गई है, जो पहले 2000 रुपये थी. इस नए 'ट्रांसफर आउट' ऑप्शन से UPI Lite के उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाएं और भी सुविधाजनक हो जाएंगी. यह बदलाव भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और भी मजबूत बनाएगा और UPI Lite के इस्तेमाल को बढ़ावा देगा. अब यूजर्स बिना किसी परेशानी के अपने पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, और डिजिटल भुगतान में एक नया मुकाम हासिल होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago