होम / टेक / लॉन्च से पहले सामने आया Realme के इस नए फोन का Unboxing वीडियो, मिलेंगे दमदार फीचर्स!

लॉन्च से पहले सामने आया Realme के इस नए फोन का Unboxing वीडियो, मिलेंगे दमदार फीचर्स!

Realme 14 Pro Lite 5G का स्टाइलिश लुक, शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी इसे एक बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन बना सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियलमी (Realme) ने अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज, Realme 14 Pro Lite 5G को लेकर चर्चा तेज कर दी है. हाल ही में इस फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो लीक हुआ है, जिससे फोन के डिजाइन और कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स का खुलासा हुआ है. रियलमी की इस नई पेशकश के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर टेक इंफ्लूएंसर Sudhanshu Ambhore ने इस फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो और अन्य जानकारी साझा की है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.   

अनबॉक्सिंग वीडियो में क्या था खास?  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में फोन के रिटेल बॉक्स और उसके अंदर की चीजें दिखाई गई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रियलमी का फोन क्रीम कलर में है, और इसमें बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन लेंस और एक फ्लैशलाइट दी गई है. इसके अलावा, फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर हल्का कर्व देखने को मिलता है. फ्रंट में पंच होल कटआउट मौजूद है. रिटेल बॉक्स में बैक कवर, चार्जिंग अडैप्टर, USB-C केबल और सिम इजेक्टर पिन जैसे एक्सेसरीज मिलेंगे.  

Realme 14 Pro Lite 5G के फीचर्स  

टेक इंफ्लूएंसर सुंधांशू द्वारा जारी शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Realme 14 Pro Lite 5G में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा. इसके अलावा, डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन हो सकता है. इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी मिलेगी. प्रोसेसर के तौर पर, फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट हो सकता है.  

कैमरा और बैटरी  

फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन OIS सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का लेंस हो सकता है. सेल्फी के लिए, इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. बैटरी के मामले में, यह फोन 5200mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 45 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.  

कीमत और लॉन्च  

फोन में रियलमी UI 5.0 आधारित Android 14 हो सकता है, इसकी कीमत लगभग 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है. रियलमी की योजना इसे जल्द ही लॉन्च करने की है, और यह स्मार्टफोन मिड-रेंज बाजार में एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है.  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago