होम / टेक / IPhone यूजर्स के लिए Truecaller लाया नया अपडेट, अब स्कैमर्स की खैर नहीं!

iPhone यूजर्स के लिए Truecaller लाया नया अपडेट, अब स्कैमर्स की खैर नहीं!

Truecaller का यह नया अपडेट Apple के लाइव कॉलर आईडी लुकअप फ्रेमवर्क और होमोमॉर्फिक एन्क्रिप्शन का उपयोग कर लाइव कॉलर आईडी प्रदान करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी और काम की खबर है. दरअसल, ट्रूकॉलर (Truecaller) ने आईफोन यूजर्स के लिए बड़े अपडेट की घोषणा की है. इस नए अपडेट के बाद अब आईफोन यूजर्स Truecaller की स्पैम एवं स्कैम ब्लॉकिंग की पूरी क्षमता का लाभ उठा सकते हैं. अब यह सभी प्रकार के कॉल्स की पहचान करने में सक्षम है, जिसके बाद आईफ़ोन में उपलब्ध सुविधाएं भी एंड्रॉयड फोन के बराबर हो गई हैं. एप्पल के लाइव कॉलर आईडी लुकअप फ्रेमवर्क की वजह से ही यह संभव हो पाया है, जिसे खास तौर पर Truecaller जैसे ऐप्स के लिए विकसित किया गया है ताकि गोपनीयता बनाए रखते हुए लाइव कॉलर आईडी उपलब्ध कराई जा सके. बता दें, यह API अत्याधुनिक होमोमॉर्फिक एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है और Truecaller दुनिया का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने इसे कॉलर आईडी के लिए बड़े पैमाने पर लागू किया है. तो आइए इस अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अपडेट के साृथ मिलेगा एक नया फीचर
Truecaller पिछले 15 सालों से अनचाहे संचार को फिल्टर करने का काम कर रहा है. यह अपडेट Truecaller की नवीनतम एआई क्षमताओं और ग्लोबल डेटाबेस का लाभ उठाकर ज्यादा-से-ज्यादा कॉल की पहचान करने में सक्षम है. इसके बाद Truecaller के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर iOS पर किसी भी कॉल की पहचान की जा सकती है. इसके अलावा, इस नए अपडेट में एक ऐसा फीचर भी शामिल है, जिसकी Truecaller iOS यूजर्स लंबे समय से मांग कर रहे थे: यानी अब उन्हें स्पैम कॉल को ऑटोमेटिक तरीके से ब्लॉक करने की सुविधा भी मिलेगी. अन्य सुधारों में पहले से पहचाने गए कॉल्स को सर्च करने की क्षमता भी शामिल है, जो फोन ऐप में हाल ही की सूची में पिछले 2,000 नंबरों तक जाती है. अंत में, आईफोन पर Truecaller में अब प्रीमियम फैमिली प्लान का सब्सक्रिप्शन लेने की सुविधा भी शामिल है. फैमिली प्लान के साथ, आप बेहद कम मासिक या सालाना मूल्य पर Truecaller प्रीमियम के सभी फायदों को अधिकतम चार लोगों के साथ साझा कर सकते हैं.

iOS 18.2 पर Truecaller को ऐसे करें इनेबल
1. सुनिश्चित करें कि आपके आईफ़ोन में Truecaller का 14.0 या इसके बाद का वर्जन मौजूद हो.
2. आईफोन सेटिंग्स, ऐप फ़ोन कॉल ब्लॉकिंग एंड आईडेंटिफिकेशन खोलें.
3. यहां, सभी Truecaller स्विच को इनेबल करें और Truecaller ऐप को फिर से खोलें.

इन आईफोन यूजर्स को मिलेगा लाभ

Truecaller के सीईओ, रिशित झुनझुनवाला ने कहा, 'हमें Truecaller की पूरी क्षमता को आईफोन के लिए पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. हमें अपने आईफोन यूजर बेस में जबरदस्त संभावनाएं और बढ़ोतरी नजर आ रही है, और एंड्रॉइड की तरह Truecaller का अनुभव प्राप्त करना उनके विश-लिस्ट में सबसे ऊपर रही है. यह अपडेट सभी कॉलिंग गतिविधियों के लिए गोपनीयता को बनाए रखते हुए, इसके साथ-साथ बहुत सी सुविधाओं की पेशकश करता है. सभी नए फीचर्स Truecaller के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. iOS पर Truecaller के मुफ्त यूजर्स को विज्ञापन के सहारे नंबर सर्च करने और वेरीफाइड बिजनेस की कॉलर आईडी की सुविधा का लाभ मिलता रहेगा. स्पैम को ऑटोमेटिक तरीके से ब्लॉक करने की सुविधा पूरी दुनिया में उपलब्ध है और नई कॉलर आईडी आज से शुरू हो जाएगी. आने वाले कुछ ही दिनों में यह दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago