होम / टेक / Truecaller App में आए गजब के फीचर्स, इनसे मिलते हैं यूजर्स को ये सारे फायदे

Truecaller App में आए गजब के फीचर्स, इनसे मिलते हैं यूजर्स को ये सारे फायदे

इस ऐप में कई सारे नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप भी कई सारे फायदे पा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आज के दौर में किसी भी स्मार्टफोन यूजर के फोन में बहुत सारे जरूरी ऐप्स होते हैं. इनमें से एक ऐप है Truecaller, जो यूजर्स को स्पैम कॉलिंग से बचाता है और कॉलर आईडेंटिफिकेशन से कॉल करने वाले अनजान नंबरों से भी अवगत कराता है. इस ऐप की वजह से लोग हैकिंग से भी बच जाते हैं. इस ऐप में कई सारे नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप भी कई सारे फायदे पा सकते हैं. हालांकि इस ऐप का इस्तेमाल केवल एंड्रॉयड डिवाइसेज पर ही हो सकता है. 

स्पैम मैसेज फिल्टर

इस फीचर के इस्तेमाल से आप अपने डिवाइस पर आने वाले मैसेज को अलग-अलग कैटेगिरी में डिवाइड कर सकते हैं. ऐसे में आपके जरूरी मैसेज मिस नहीं होंगे और स्पैम मैसेज भी अलग फोल्डर में चले जाएंगे, जिनको आप बाद में डिलीट कर सकते हैं. 

बड़ी फाइल्स को करें शेयर

आमतौर पर बड़ी फाइल्स को मैसेज के जरिए शेयर करने में परेशानी होती है. हां व्हाट्सऐप या अन्य किसी सोशल मैसेजिंग ऐप की मदद के जरिए ऐसा किया जा सकता है. अब ये फीचर ट्रूकॉलर पर भी आ गया है, जिसकी मदद से आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और दूसरी बड़ी मीडिया फाइल्स को शेयर कर सकते हैं. हालांकि इनका साइज 100एमबी से ज्यादा का नहीं होना चाहिए. 

फोन करने वाले व्यक्ति को बताएं वजह

कई बार किसी व्यक्ति को कॉल करने पर उसका नंबर बिजी जाता है.  'Call Reason Feature' की मदद से आपको ऑप्शन देता है कि आप सामने वाले को कॉल करते समय बता सकते हैं कि फोन क्यों मिलाया जा रहा है जिससे अर्जन्ट कॉल्स पर फोन तुरंत उठ जाए. 

मैसेज को कर सकेंगे एडिट

इस फीचर के जरिए किसी मैसेज में एडिटिंग करके वापस से भेजा जा सकता है. मैसेज अगर भेजने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने पढ़ भी लिया है तो भी उसको आसानी से एडिट करके वापस भेजा जा सकता है.  

VIDEO: 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'विक्रम वेधा' तक, सितंबर में रिलीज हो रही हैं ये 11 शानदार फिल्में


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

5 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

6 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago