होम / टेक / अब कॉलिंग और SMS के लिए अलग रिचार्ज प्लान, 15 करोड़ यूजर्स को होगा फायदा

अब कॉलिंग और SMS के लिए अलग रिचार्ज प्लान, 15 करोड़ यूजर्स को होगा फायदा

टेलीकॉम कंपनियों को अब वॉइस कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाने होंगे, डेटा के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकेगा. TRAI का यह आदेश 30 दिनों में लागू हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. क्योंकि रिचार्ज प्लान के मामले में अब टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कंपनियों को आदेश दिया है कि उन्हें अब केवल वॉइस कॉलिंग और SMS के टैरिफ प्लान भी लाने पड़ेंगे. यानी अब कंपनियां अपने प्लान में मोबाइल डेटा देकर अतिरिक्त पैसे नहीं ले सकेंगी. इसका असर देश के करीब 15 करोड़ 2G यूजर्स पर होगा, जो अपने प्लान में डेटा के पैसे नहीं देना चाहते.

30 दिनों में लागू हो जाएगा आदेश

TRAI का यह आदेश अगले 30 दिनों में लागू हो जाएगा. इस आदेश में कहा गया है कि कंपनियों को अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ ऐसे प्लान भी लाने होंगे, जिनमें सिर्फ वॉइस कॉलिंग और SMS के फायदे हो. ऐसे प्लान उन लोगों के लिए जरूरी हैं, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती. फीचर फोन यूजर्स के साथ-साथ इसका फायदा उन लोगों को भी होगा, जो 2 सिम इस्तेमाल करते हैं.

कंपनियां कर रही थीं विरोध

प्राइवेट कंपनियां TRAI की इस कोशिश का विरोध कर रही थीं. दरअसल, जियो और एयरटेल आदि कंपनियां अपने 2G यूजर्स को तेजी से 4G नेटवर्क पर शिफ्ट करने में लगी हैं ताकि कमाई बढ़ाई जा सके. जियो ने तो 2G टेक्नोलॉजी का रास्ते का रोड़ा बताते हुए कहा था कि इसकी वजह से लोग डिजिटल क्रांति का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. हालांकि, सरकारी कंपनी BSNL ने TRAI के वॉइस और SMS ओनली प्लान लाने का समर्थन किया था.

वैलिडिटी भी बढ़ाई गई

निजी कंपनियों का कहना था कि उनके प्लान्स में हर प्रकार के यूजर्स की जरूरतों का ख्याल रखा गया है, लेकिन TRAI की जांच में सामने आया कि अब भी देश में करीब 15 करोड़ यूजर्स फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके लिए ऐसे प्लान जरूरी हैं. साथ ही TRAI ने स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) और कॉम्बो वाउचर की अधिकतम वैलिडिटी को मौजूदा 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

28 minutes ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

40 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

3 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

2 hours ago