होम / टेक / Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरिज होगी लॉन्च, जानिए भारत में क्या होगी इसकी कीमत?

Unpacked इवेंट में Galaxy S25 सीरिज होगी लॉन्च, जानिए भारत में क्या होगी इसकी कीमत?

Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung अपने Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करेगी. Galaxy S25 Slim को कुछ चुनिंदा देशों में ही लॉन्च किया जाएगा, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, कल यानी 22 जनवरी, 2025 को 'गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट' में सैमसंग (Samsung) अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस सीरीज में कंपनी ‘Galaxy S25 Slim’ मॉडल भी लॉन्च कर सकती है. इवेंट में स्लिम मॉडल को पेश करने के बाद मई के लास्ट तक इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. जानकारी के अनुसार इस स्लिम मॉडल को कुछ चुनिंदा देशों में ही लॉन्च किया जाएगा, जिसनमें भारत भी शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इस  Galaxy S25 Slim मॉडल में क्या खास फीचर्स हैं और भारत में इसकी कीमत कितनी होगी? 

भारत सहित इन देशों में लॉन्च होगा Galaxy S25 Slim
Galaxy S25 Slim मॉडल को केवल 39 देशों में लॉन्च किया जाएगा. दिलचस्प है कि इस लिस्ट में अमेरिका और यू.एस का नाम शामिल नहीं है, लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी चीज है कि इसे यहां भी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. जिन मार्केट में इसे लॉन्च किए जाने खबरें हैं, उनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, क्रोटिया, इजिप्ट, फ्रांस, कजाकिस्तान, फिलिफिंस, सिंगापुर, थाईलैंड, यूके और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं.

Galaxy S25 सीरीज में मिलेंगे ये फीचर्स

जैसा कि नाम से पता चलता है कि Galaxy S25 ‘Slim’ पतले फॉर्म फैक्टर में आएगा. इसमें 6.7 इंच या 6.8 इंच का डिस्प्ले हो सकती है, जो S25+ में भी होने की उम्मीद है. स्मार्टफोन में 200MP का सैमसंग ISOCELL HP5 प्राइमरी कैमरा, 50MP का ISOCELL JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस हो सकता है. स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट होने की संभावना है. यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलेगा.इसमें गैलेक्सी S24 सीरीज की तुलना में तमाम अपग्रेड दिए जाएंगे। खासकर AI और कैमरा परफॉर्मेंस के लिहाज से सीरीज काफी बेहतर होने वाली है.

इतनी होगी कीमत

भारत में Galaxy S25 सीरीज के लिए पहले ही प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. मेगा-इवेंट में गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड गैलेक्सी S25 की कीमत बेस मॉडल के लिए 84,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है. 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये हो सकती है. पिछले साल सैमसंग गैलेक्सी S24 की शुरुआती कीमत 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 74,999 रुपये थी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago