होम / टेक / भारत में इस हफ्ते लॉन्च हो रहे तीन पावरफुल स्मार्टफोन्स, जानिए क्या होंगे फीचर्स और कीमत?

भारत में इस हफ्ते लॉन्च हो रहे तीन पावरफुल स्मार्टफोन्स, जानिए क्या होंगे फीचर्स और कीमत?

इस हफ्ते Vivo, Motorola और Lava जैसे बड़े ब्रांड्स अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. इस लॉन्चिंग्स से स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह हफ्ता आपके लिए खास हो सकता है. दरअसल, भारत में इस हफ्ते तीन नए स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग होने जा रही है. Vivo, Motorola और Lava जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स नए डिवाइसेज के साथ बाजार में उतरने को तैयार हैं. इन फोन्स की लॉन्च डेट्स और स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं कौन सा फोन कब लॉन्च होगा, इनकी कीमत क्या है और इसमें क्या खास मिलेगा?

Motorola Edge 60: 10 जून को लॉन्च

Motorola का नया स्मार्टफोन Edge 60 इस हफ्ते 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसमें 1.5K ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा. फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे, वहीं सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा. यह फोन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB रैम, 5500mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कंपनी तीन साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी. जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 22,999 रुपये हो सकती है. 

Vivo T4 Ultra: 11 जून को होगा लॉन्च

Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन को 11 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. Flipkart पर इसके लिए एक विशेष पेज तैयार किया गया है, जिससे साफ है कि लॉन्च के बाद यह फोन यहीं बेचा जाएगा. फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर मिलेगा. यह डिवाइस MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर पर चलेगा, जिसका AnTuTu स्कोर 2 मिलियन से अधिक है. डिवाइस में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और कई AI फीचर्स जैसे AI नोट असिस्ट, AI इरेज, Circle to Search और AI कॉल ट्रांसलेशन मिलेंगे. इसकी कीमत करीब 25,999 रुपये होगी. 

Lava Storm Lite 5G: 13 जून को देगा दस्तक

Lava भी इस हफ्ते अपने नए स्मार्टफोन Storm Lite 5G के साथ बाजार में एंट्री करने वाला है. यह फोन 13 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. Amazon पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव किया गया है. फोन को MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे यह मल्टीटास्किंग और स्पीड के मामले में शानदार प्रदर्शन करेगा. फिलहाल अन्य फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह एक किफायती 5G फोन होगा. इसकी कीमत करीब 12,499 रुपये होगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago