होम / टेक / Google Maps पर आया ये नया फीचर, आपको मिलेगी शहर की एयर क्वालिटी की जानकारी

Google Maps पर आया ये नया फीचर, आपको मिलेगी शहर की एयर क्वालिटी की जानकारी

Google Maps ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. इसमें आपको आपके शहर की एयर क्वालिटी की जानकारी मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस समय दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मदूषण के कारण हवा में धुंध फैली हुई है. इससे लोग काफी परेशान हैं. देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा तो इतनी बिगड़ चुकी है कि यहां सरकार को स्कूल तक बंद करने पड़ गए हैं. दिल्ली में सरकारी व निजी सभी स्कूल प्रदूषण बढ़ने के चलते बंद हैं और बच्चों की कक्षाएं आनलाइन चल रही हैं. हाल में राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 491 के स्तर को छू गया. वहीं, आज यानी 22 नवंबर 2024 को AQI 440 है. दिल्ली-मुंबई तो बड़े शहर हैं, इनका तो AQI लोगों को तुरंत पता चल जाता है, लेकिन छोटे शहरों के AQI की जानकारी नहीं मिल पाती है. ऐसे में  गूगल मैप्स (Google Maps) ने इसका समाधान ढूंढ लिया है. गूगल मैप्स में अब आपको Air View+ फीचर मिलेगा, जिससे आपको पता चलेगा कि हवा की क्वालिटी दमघोंटू है या नहीं, तो आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा?

AI के जरिए मिलेगी जानकारी

भारत में गूगल मैप्स ने नया फीचर एयर व्यू प्लस लॉन्च कर दिया है. गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म और गूगल अर्थ के वाइस-प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर येएल मैगुइरे और गूगल मैप्स के वाइस-प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर मिरियम डैनियल ने एक ब्लॉग पोस्ट में नए फीचर का ऐलान किया. यह नया टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए चलता है, जो आपके यहां की एयर क्वालिटी को रियल टाइम में बताएगा. देशभर में गूगल मैप्स के नए फीचर का फायदा उठाया जा सकता है. लोग आसानी से चेक कर सकते हैं, उनके शहर की आबोहवा में जहर घुला है, या फिर साफ है.

सरकार को भी मिलेगा फायदा
एयर व्यू प्लस फीचर को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि यह न केवल लोगों तक सरकारी एजेंसियों तक भी एयर क्वालिटी की जानकारी दे सके. यह फीचर उन सरकारी एजेंसियों के काफी काम आएगा, जो प्रदूषण कम करने में लगी हुई हैं, और एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग और अर्बन प्लानिंग जैसे काम करती हैं.गूगल ने एयर क्वालिटी का डेटा लेने के लिए लोकल क्लाइमेट टेक कंपनियों का साथ लिया है. गूगल एआई मॉडल के जरिए बड़े डेटा इनपुट को प्रोसेस के जरिए देशभर में एयर क्वालिटी की जानकारी दी जाती है.

150 से ज्यादा शहरों में सेंसर
ऑरस्योर और रेस्पिरर लिविंग साइंसेज जैसी क्लाइमेट टेक कंपनियों कंपनियों ने उन शहरों में एयर क्वालिटी सेंसर नेटवर्क सेटअप किए हैं, जहां एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए बुनियादी ढांचा नहीं था. सेंसर हर मिनट कई एयर क्वालिटी पैरामीटर को मापते हैं और 150 से ज्यादा भारतीय शहरों में लगाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी को कवर किया जा सके.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago