होम / टेक / Google Chrome पर आया ये नया फीचर, अब वेबसाइट पर लिखा कंटेंट सुनाई भी देगा

Google Chrome पर आया ये नया फीचर, अब वेबसाइट पर लिखा कंटेंट सुनाई भी देगा

गूगल (Google) ने अपने एंड्रायड यूजर्स के लिए Listen to this page मोड फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स कंटेट को पढ़ने के साथ सुन भी सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आप भी वेब पेज पर दी जाने वाली जानकारियों को पढ़ना एक झंझट भरा काम समझते हैं या आपके पास इन्हें पढ़ने के लिए समय कम रहता है? तो अब आपकी इस समस्या का हल निकल गया है. दरअसल, गूगल क्रोम (Google Chrome) पर आपके लिए एक काम का फीचर आया है. गूगल एंड्रायड ने यूजर्स के लिए Listen to this page मोड फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स को काफी सुविधा होगी. तो चलिए आपको इस फीचर की पूरी जानकारी देते हैं.

वेबसाइट पर कंटेट को केवल पढ़ ही नहीं, सुन भी पाएंगे
वेबसाइट पर रीड किए जाने वाले कंटेंट को अब केवल पढ़ कर ही नहीं, सुन कर भी जाना जा सकता है. इस फीचर को लिस्न टू दिस पेज ( Listen to this page mode in Chrome) नाम से लाया गया है. इस फीचर के साथ यूजर किसी वेब पेज पर नजर आ रही जानकारियों को पढ़ने के साथ अब सुन भी पाएंगे. यह फीचर क्रोम ब्राउजर पर एक्सेस किए जाने वाले वेब पेज के साथ सुने जा सकेंगे.

12 भाषाओं में सुन पाएंगे कंटेट
गूगल के अनुसार क्रोम में लिस्न टू दिस पेज मोड कुल 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है. शुरुआती फेज में गूगल क्रोम यूजर अरबी, बंगाली, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश जैसी भाषाओं में वेब पेज का कंटेंट सुन सकेंगे. 

कंटेंट की स्पीड भी कर सकेंगे मैनेज

एंड्रॉइड फोन पर क्रोम यूजर्स प्लेबैक ऑप्शन जैसे प्ले, पॉज, रिवाइंड, चेंज स्पीड, फास्ट फॉर्वर्ड, ऑटो स्क्रॉल जैसे ऑप्शन के साथ ऑडियो को मैनेज कर सकेंगे. कंपनी के अनुसार किसी स्थिति में फोन की स्क्रीन लॉक हो जाती है तो भी यह फीचर काम करेगा. यूजर वेब पेज के कंटेंट को पूरा होने तक सुन सकेंगे. एंड्रॉइड यूजर्स वेबसाइट का इस्तेमाल करने के साथ कंटेंट को सुनते हुए अलग-अलग टैब्स पर स्विच भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-ABP के शैलेन्द्र शेट्टी RPSG मीडिया में संभालेंगे Chief Business Officer की कमान
 

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल

1. सबसे पहले एंड्रॉइड फोन पर क्रोम के साथ किसी वेबसाइट को ओपन करना होगा. 
2. अब टॉप राइट कॉर्नर पर More ऑप्शन पर टैप करना होगा.

3. यहां Listen to this page का ऑप्शन नजर आने पर इस पर टैप करना होगा.

4. इसके तुरंत बाद कंटेंट सुनाई देने लगा.

5. Listen to this page मोड बंद करने के लिए Close पर टैप करना होगा.

सभी वेबसाइट के लिए नहीं फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Listen to this page सभी वेबसाइट के लिए पेश नहीं हुआ है. ऐसे में जिन पेज के लिए यह फीचर मौजूद नहीं होगा, मेन्यू में इस फीचर को ऑप्शन में नहीं देख सकेंगे.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

5 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

8 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

6 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

8 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

10 hours ago