होम / टेक / नया सब-ब्रैंड लॉन्च करेगी ये मोबाईल कंपनी, बनाएगी AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

नया सब-ब्रैंड लॉन्च करेगी ये मोबाईल कंपनी, बनाएगी AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

Vivo एक नया सब-ब्रैंड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दअरसल, चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो एक नया सब-ब्रैंड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे. शुरुआती दिनों में ब्रैंड चुनिंदा देशों में ही काम करेगा. ब्रैंड के तहत पहले से मौजूद कुछ सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Vivo लाएगी नया सब ब्रैंड Jovi
भारत में कई ऐसी चाइनीज कंपनियां हैं, जो मेन ब्रैंड के साथ-साथ सब-ब्रैंड के तहत भी स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस बेचती हैं. शाओमी के पास पॉपुलर रेडमी है, वीवो के पास आईकू है, तो अब इसमें एक और नया सब-ब्रैंड जुड़ने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चाइनीज कंपनी वीवो जल्द ही jovi नाम से नया सब-ब्रैंड लाने वाली है. कुछ लोगों के लिए यह जाना-पहचाना नाम हो सकता है, क्योंकि वीवो अपने एआई असिस्टेंट और दूसरे सिस्टम ऐप के लिए इस नाम का इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि अब जोवी सिर्फ AI असिस्टेंट तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि वह एक कंपनी के रूप में भी लॉन्च होगा.

तीन डिवाइस की डिटेल
जानकारी के अनुसार जोवी ब्रैंड के तहत तीन वीवो डिवाइस मार्किट में आने वाली हैं. इसमें मॉडल नंबर V2427 के साथ जोवी V50, मॉडल नंबर V2440 के साथ जोवी V50 लाइट 5G और मॉडल नंबर V2444 के साथ जोवी Y39 5G की डिटेल मिल चुकी है. जोवी V50 और आने वाले वीवो V50 का मॉडल नंबर एक ही है, जैसा कि जोवी V50 लाइट 5G और वीवो V50 लाइट 5G का है. ऐसा लगता है कि जोवी मौजूदा डिवाइस के साधारण रीब्रांड के साथ अपनी शुरुआत करेगा, लेकिन बाद में इसके तहत नए फोन लॉन्च होंगे.

इस ब्रैंड को टक्कर देगा जोवी
वीवो ब्रैंड को कंपनी प्रीमियम ब्रांड के तौर पर स्थापित करना चाहती है. यही वजह है कि कंपनी बजट स्मार्टफोन के लिए Jovi ब्रैंड ला रही है. वैसे तो वीवो की ओनर कंपनी BBK इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन कंपनी के कई स्मार्टफोन ब्रैंड जैसे Oneplus, iQOO, Oppo, imoo और Realme है, लेकिन जिस तरह से वीवो को Redmi और Poco से चुनौती मिल रही है, उसके लिए कंपनी नए ब्रांड को मार्केट में स्थापित करने जा रही है.

13 दिसंबर से लाइव होगी वीवो के इस फोन की सेल

यह भी कहा गया है कि जोवी कुछ चुनिंदा देशों के लिए ही आने वाला है. ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी ने फिलहाल इसे लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में नया सब- ब्रांड लॉन्च करने की खबरों में कुछ चीजें गलत भी हो सकती हैं. वीवो ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपनी फ्लैगशिप वीवो एक्स200 सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इनके लिए पहली सेल 13 दिसंबर से लाइव होने वाली है. पहली सेल में बैंक ऑफर्स में बचत करने का मौका मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago