होम / टेक / दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन Tecno Pova Slim 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन Tecno Pova Slim 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नो ने मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया स्टाइलिश 3D कर्व्ड डिस्प्ले फोन, जिसमें है दमदार बैटरी और AI फीचर्स शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक्नो (Tecno) ने भारतीय बाजार में Pova Slim 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने "दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले फोन" बताया है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.95 मिमी है और इसका वजन मात्र 156 ग्राम, कीमत की, pa बात करें तो इसे ₹19,999 में लॉन्च किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन और शानदार फीचर्स की पेशकश करता है. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प है, जो कम कीमत के अंदर स्टाइलिश और हल्का फोन चाहते हैं. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बेहतर कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस की तलाश में हैं. तो आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स की आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. 

Tecno Pova Slim 5G: कीमत और उपलब्धता
Tecno Pova Slim 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में ₹19,999 की कीमत पर लॉन्च किया है. यह एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. यह फोन तीन आकर्षक रंगों स्काई ब्लू, स्लिम व्हाइट और कूल ब्लैक में आता है. इसकी बिक्री 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. पहली सेल में ग्राहकों को कई लॉन्च ऑफर्स भी मिल सकते हैं, जिससे यह डील और भी किफायती बन सकती है.

बेमिसाल डिजाइन और डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन की खासियत है इसका 6.7 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले, जो 1224x2720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन इसे न सिर्फ आकर्षक बनाता है, बल्कि प्रीमियम हैंडफील भी देता है.

पावरफुल परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप

- प्रोसेसर : Octa-Core MediaTek Dimensity 6400 (6nm)
- रियर कैमरा : 50MP मेन + 2MP सेकेंडरी सेंसर
- फ्रंट कैमरा : 13MP सेल्फी कैमरा
- OS : Android 15
- अन्य फीचर्स : USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

बैटरी और  कनेक्टिविटी 

फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इससे फोन जल्दी चार्ज होता है और लंबे समय तक चलता है. Tecno Pova Slim 5G में मिलती है. 5G+ Carrier Aggregation, 4×4 MIMO सपोर्ट, डुअल सिम डुअल एक्टिव, TUV Rheinland हाई नेटवर्क परफॉर्मेंस सर्टिफिकेशन भी शामिल है.

एआई फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

फोन में कई एडवांस्ड AI फीचर्स दिए गए है. इनमें AI Call Assistant, AI Writing, Circle to Search, Privacy Blurring जैसे फीचर्स शामिल हैं. ये फीचर्स फोन के इस्तेमाल को और स्मार्ट और प्राइवेट बनाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago