✕

होम / टेक / भारत सरकार ने 119 विदेशी ऐप्स को किया बैन, ज्यादातार के चीन-हांगकांग से जुड़े हैं तार

भारत सरकार ने 119 विदेशी ऐप्स को किया बैन, ज्यादातार के चीन-हांगकांग से जुड़े हैं तार

भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गूगल प्ले स्टोर से 119 विदेशी ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है. इनमें से हांगकांग और चाइनीज ऐप्स ज्यादा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने गूगल प्ले स्टोर को 119 विदेशी Apps को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. इनमें से अधिकतर वीडियो और वॉइस चैट ऐप्स हैं और चीन और हांगकांग से जुड़ी हुई हैं. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने IT एक्ट के सेक्शन 69A के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. यह सेक्शन सरकार को ऐसे कंटेट या प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने का अधिकार देता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हो सकता है.

ब्लॉक होने वाली सारी ऐप्स विदेशी

सरकार ने गूगल प्ले स्टोर को जिन ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, उनमें से कुछ सिंगापुर, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया आदि से भी जुड़ी हुई हैं. मनीकंट्रोल के मुताबिक, आदेश के बावजूद अभी तक 119 में से केवल 15 ऐप्स को हटाया गया है और बाकी अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. इनमें से कुछ ऐप्स के डेवलपर्स ने कहा है कि उन्हें गूगल ने इस बारे में सूचित कर दिया है और वो इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं. ब्लॉक होने वाली ऐप्स में ChangApp, HoneyCam और ChillChat जैसी ऐप्स शामिल हैं.

स्पष्टीकरण की उम्मीद में कई डेवलपर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, कई डेवलपर्स ने गूगल से इस बारे में जानकारी मिलने की बात कही है, लेकिन वो इस बारे में और स्पष्टीकरण की उम्मीद कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस आदेश से उनके बिजनेस के साथ-साथ यूजर्स भी बड़ा असर पड़ेगा. इनमें से कुछ ने कहा है कि वो भारत सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं.

पहले भी ऐप्स ब्लॉक कर चुकी है भारत सरकार

2020 में चीन के साथ तनाव बढ़ने के बाद भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर कड़ी कार्रवाई की थी. सरकार ने अलग-अलग मौकों पर आदेश जारी कर 100 से अधिक चाइनीज ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था. इनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और पबजी आदि ऐप्स शामिल थीं. हालांकि, इनमें से कुछ अब वापस आ गई हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

14 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

19 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

20 hours ago