होम / टेक / IPhone 14 Pro को लेकर सामने आई पहली खामी, जानिए क्या आ रही दिक्कत?

iPhone 14 Pro को लेकर सामने आई पहली खामी, जानिए क्या आ रही दिक्कत?

यूजर की शिकायत के बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि जब किसी थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए कैमरे का उपयोग किया जा रहा है तो स्मार्टफोन के नए हार्डवेयर के साथ समस्या हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सैन फ्रांसिस्को: iPhone 14 की बिक्री लॉन्च होते ही पूरी दुनिया में धड़ल्ले से हो रही है. भारत में भी हाल में ही इसकी डिलीवरी शुरू हुई है, लेकिन लॉन्चिंग के बाद से पहली बार फोन की कोई खामी सामने आई है. यह खामी iPhone 14 Pro में सामने आई है.

थर्ड पार्टी ऐप से वीडियो रिकॉर्ड करने में समस्या
अमेरिका में एक यूजर ने शिकायत की है कि इस स्मार्टफोन में ब्लरी और शेकिंग वाली फुटेज रिकॉर्ड हो रही है. iPhone 14 Pro के एक यूजर ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस स्मार्टफोन में थर्ड पार्टी ऐप में वीडियो रिकॉर्ड करने में समस्या आ रही है. एप्पल इंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 14 Pro में 48 MP सेंसर और स्मूथ वीडियो बनाने के लिए एक एक्शन मोड है.

iPhone 14 Pro नहीं कर रहा सपोर्ट
यूजर की शिकायत के बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि जब किसी थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए कैमरे का उपयोग किया जा रहा है तो स्मार्टफोन के नए हार्डवेयर के साथ समस्या हो रही है. कई और यूजर्स ने यह बताया है कि इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे ऐप्स में उपयोग के दौरान iPhone 14 Pro का कैमरा मॉड्यूल हिल रहा था.

वीडियो क्वालिटी बहुत खराब
इस तरह की समस्या का सामना कर रहे यूजर्स ने कहा कि थर्ड पार्टी ऐप में वीडियो रिकॉर्ड इतना खराब हो रहा है कि इसे कहीं अपलोड नहीं किया जा सकता. यानी क्वालिटी काफी खराब हो जा रही है. आपको बता दें कि iPhone 14 Pro के मामले में, 48 MP के मेन कैमरे में Apple के 2nd जेनरेशन का सेंसर-शिफ्ट OIS है, जो पुराने सेंसर को बदल देता है, जबकि दूसरे Apps पुराने OIS सिस्टम का उपयोग करते हैं. इस वजह से भी दिक्कत आ सकती है.

प्रभावित हो सकती है iPhone 14 Pro की बिक्री
कुछ यूजर्स ने तो ये भी दावा किया कि जब वे थर्ड-पार्टी ऐप के कैमरा फीचर्स का उपयोग करते हैं तो वे शेकिंग और मैकैनिकल मूवमेंट को आसानी से देख सकते हैं और सुन भी सकते हैं. यह एक ऐसा बग है, जो iPhone 14 Pro की बिक्री को भी प्रभावित कर सकता है.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago