होम / टेक / Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन, Voda Idea ने लॉन्च की 5G सर्विस, ₹299 से प्लान शुरू

Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन, Voda Idea ने लॉन्च की 5G सर्विस, ₹299 से प्लान शुरू

VI ने कहा कि नई 5G सेवा से वीडियो स्ट्रीमिंग, OTT ऐप्स, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल और कॉन्फ्रेंसिंग का अनुभव बेहतर होगा. इसके साथ ही डाउनलोडिंग की स्पीड भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार भारत में 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं. कंपनी की 5G नेटवर्क सेवा सबसे पहले मुंबई में शुरू की गई है, और जल्द ही बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में भी यह सेवा उपलब्ध होगी. Vi ने अपनी नई 5G माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जहां यूज़र्स 5G कनेक्टिविटी की जानकारी और नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से देख सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि Vi सभी 5G प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा दे रहा है.

Vi 5G सर्विस: मुंबई में हुई शुरुआत

Vi की वेबसाइट पर “लाइटनिंग-फास्ट कनेक्टिविटी विद Vi 5G” और “कम्युनिकेशन के नए युग में आपका स्वागत है” जैसे मैसेज दिए गए हैं. वेबसाइट पर 5G कनेक्टिविटी के फायदे बताने के लिए एक मार्केटिंग कैरोसेल भी दिया गया है. यूजर्स अपनी सर्कल (राज्य/शहर) को चुनकर 5G कवरेज की जानकारी देख सकते हैं. अभी केवल मुंबई में 5G सेवा लाइव है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में अप्रैल 2025 तक इसे शुरू करने की योजना है.

Vi 5G प्रीपेड प्लान्स

Vi ने प्रीपेड यूज़र्स के लिए किफायती 5G प्लान्स लॉन्च किए हैं.

• ₹299 प्लान – 1GB डेटा/दिन के साथ 28 दिन की वैधता.
• ₹349 प्लान – 1.5GB डेटा/दिन के साथ 28 दिन की वैधता.
• ₹365 प्लान – 2GB डेटा/दिन के साथ 28 दिन की वैधता.
• ₹3,599 प्लान – 2GB डेटा/दिन के साथ 365 दिन की वैधता.

इन सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा.

Vi 5G पोस्टपेड प्लान्स

Vi ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी नए 5G प्लान्स पेश किए हैं:

• Vi Max 451 – ₹451/महीना में 50GB डेटा.
• Vi Max 551 – ₹551/महीना में 90GB डेटा.
• Vi Max 751 – ₹751/महीना में 150GB डेटा.
• Vi REDX 1201 – ₹1,201/महीना में अनलिमिटेड डेटा.

इन पोस्टपेड प्लान्स में भी जहां 5G कवरेज उपलब्ध है, वहां अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा.

अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कब तक रहेगा?

Vi का अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर एक प्रमोशनल ऑफर है और यह अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगा. यह भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है, जो 1GB या 1.5GB डेटा/दिन वाले प्लान्स में भी अनलिमिटेड 5G डेटा दे रहा है. जबकि Airtel और Jio केवल उन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा देते हैं, जिनमें कम से कम 2GB डेटा/दिन मिलता है.

Vi के 5G प्लान्स से यह साफ है कि कंपनी अपने कस्टमर्स को किफायती और बेहतर 5G सेवा देने की कोशिश कर रही हैय अब देखना यह होगा कि यह अन्य शहरों में कब तक लॉन्च होता है और यूज़र्स को कैसा अनुभव मिलता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago