होम / टेक / Swan Defence And Heavy Industries के शेयरों का NSE और BSE पर फिर से शुरू होगा कारोबार

Swan Defence and Heavy Industries के शेयरों का NSE और BSE पर फिर से शुरू होगा कारोबार

स्वान डिफेंस और हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर NSE/BSE पर फिर से कारोबार के लिए उपलब्ध होंगे और शेयरों का कारोबार 20 जनवरी 2025 से शुरू होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में कमर्शियल और रक्षा जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत और हेवी फैब्रिकेशन में एक प्रमुख निजी कंपनी स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SDHI) अपने शेयरों का कारोबार फिर से बीएसई/एनएसई पर शुरू करेगी. इसका स्क्रिप्ट कोड 533107/SWANDEF है. ये शेयर 20 जनवरी 2025 से व्यापार के लिए उपलब्ध होंगे.

स्वान एनर्जी लिमिटेड ने जनवरी 2024 में स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का प्रबंधन नियंत्रण संभाला. कंपनी के संचालन को फिर से शुरू करने के हिस्से के रूप में, हाल ही में उसने भारतीय तटरक्षक बल के तेज गश्ती जहाज "राज रतन" का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया, जिससे उसकी कार्यक्षमता साबित हुई. अब कंपनी अपने शिपयार्ड में जहाज निर्माण के काम को शुरू करने की तैयारी कर रही है.  

इस बारे में स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक, विवेक मर्चेंट ने कहा, "स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज के शेयरों का कारोबार शुरू होना शिपयार्ड के लिए एक नए सफर की शुरुआत है. हमारी रणनीतिक स्थिति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थिर विकास दर के साथ, हम अपने शिपयार्ड को एक प्रमुख वैश्विक समुद्री केंद्र में बदलने के लिए तैयार हैं. हमारा सपना है कि इस शिपयार्ड को एक वैश्विक नवाचार और उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जाए, जिससे भारत को दुनिया के शीर्ष जहाज निर्माण वाले देशों में एक प्रमुख स्थान मिले."

स्वान डिफेंस और हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (स्क्रिप कोड: 533107/SWANDEF):

स्वान डिफेंस और हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी जहाज निर्माण और हेवी फेब्रिकेशन कंपनी है, जो भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है. इसके शिपयार्ड में 662 मीटर x 65 मीटर का अत्याधुनिक ड्राई डॉक और हर साल 1,44,000 टन फेब्रिकेशन करने की क्षमता है. यह कंपनी समुद्री और हेवी इंजीनियरिंग में नवाचार की अग्रणी है.

कंपनी आधुनिक तकनीक और विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके समुद्री और हेवी फेब्रिकेशन सेक्टर में उच्च गुणवत्ता वाले समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है. स्वान डिफेंस भारत की बढ़ती समुद्री अर्थव्यवस्था और औद्योगिक क्षमताओं में बड़ा योगदान देने की तैयारी में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago