होम / टेक / ऑनलाइन गेमिंग पर सर्जिकल स्ट्राइक, 357 वेबसाइट ब्लॉक, करीब 2 हजार बैंक अकाउंट जब्त

ऑनलाइन गेमिंग पर सर्जिकल स्ट्राइक, 357 वेबसाइट ब्लॉक, करीब 2 हजार बैंक अकाउंट जब्त

अवैध जुए पर लगाम कसने के लिए DGGI लगभग 700 विदेशी ऑपरेटरों की जांच कर रही है. अब तक अवैध ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की 357 वेबसाइट ब्लॉक कर दी गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने बताया कि उसने अब तक अवैध ऑनलाइन मनी गेमिंग संस्थाओं की 357 वेबसाइट/यूआरएल को ब्लॉक कर दिया है और 700 ऐसी संस्थाएं जांच के दायरे में हैं. GST खुफिया महानिदेशालय (DGGI) ने ऑनलाइन गेमिंग संस्थाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. ऑनलाइन मनी गेमिंग इंडस्ट्री में घरेलू और विदेशी दोनों ऑपरेटर शामिल हैं.

जांच के दायरे में 700 संस्थाएं 

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा "यह देखा गया है कि ये संस्थाएं जीएसटी रजिस्ट्रेशन न कराकर जीएसटी की चोरी कर रहीं हैं. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 के तहत, डीजीजीआई ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ मिलकर अब तक 357 अवैध विदेशी ऑनलाइन मनी गेमिंग संस्थाओं की वेबसाइटों/यूआरएल को ब्लॉक कर दिया है." ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी और जुए की सप्लाई में शामिल लगभग 700 विदेशी संस्थाएं डीजीजीआई की जांच के दायरे में हैं.

392 बैंक खातों को किया फ्रीज

कुछ अवैध गेमिंग प्लेटफार्म्स के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई में डीजीजीआई ने प्रतिभागियों से पैसे इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक अकाउंट्स को ब्लॉक किया. साथ ही I4C और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ मिलकर लगभग 2,000 बैंक अकाउंट्स और 4 करोड़ रुपये को अटैच किया. मंत्रालय ने जानकारी दी कि एक अन्य कार्रवाई में इन विदेशी संस्थाओं की वेबसाइटों पर पाए गए UPI आईडी से जुड़े 392 बैंक खातों को डेबिट फ्रीज पर रखा गया है और इन अकाउंट्स में कुल 122.05 करोड़ रुपये अस्थायी रूप से अटैच किए गए हैं.

बड़े-बड़े सितारे करते हैं प्रोमोट

भारत के बाहर से ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाले कुछ भारतीय नागरिकों के खिलाफ डीजीजीआई द्वारा एक और कार्रवाई की गई. मंत्रालय ने जानकारी दी कि "डीजीजीआई ने अब तक इन प्लेटफार्मों से जुड़े 166 म्यूल अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. ऐसे तीन व्यक्तियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है और ऐसे और व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है."

मंत्रालय ने सलाह दी कि "यह देखा गया है कि कई बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर, YouTube, WhatsApp और Instagram इंफ्लुएंसर्स के साथ इन प्लेटफार्म्स को सपोर्ट करते हुए पाए जाते हैं. इसलिए जनता को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और विदेशी ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफार्म्स के साथ न जुड़ें, क्योंकि इससे उनके नुकसान हो सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago