होम / टेक / भारत में स्टारलिंक की एंट्री: 8,600 रुपये महीने में मिलेगा अनलिमिटेड सैटेलाइट इंटरनेट

भारत में स्टारलिंक की एंट्री: 8,600 रुपये महीने में मिलेगा अनलिमिटेड सैटेलाइट इंटरनेट

स्टारलिंक की एंट्री भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट के लिए नई राह खोल सकती है. लेकिन इसकी कीमतें आम उपभोक्ता की पहुंच से दूर नजर आती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक (Starlink) ने भारत में अपनी रिहायशी सेवाओं की कीमतें घोषित कर दी हैं. कंपनी ने मासिक शुल्क के साथ उपकरण शुल्क भी तय किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बाजार के हिसाब से यह प्लान काफी महंगा साबित हो सकता है.

स्टारलिंक ने तय की भारतीय कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी उपग्रह ब्रॉडबैंड प्रदाता स्टारलिंक ने भारत में रिहायशी उपयोगकर्ताओं के लिए 8,600 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया है. इसके साथ ही स्टारलिंक किट और अन्य उपकरणों के लिए एकमुश्त 34,000 रुपये चुकाने होंगे. कंपनी असीमित डेटा, 99.9% नेटवर्क उपलब्धता और 30 दिनों का ट्रायल पीरियड देगी.

अन्य देशों की तुलना में कीमतें कैसी?

विशेषज्ञों के अनुसार स्टारलिंक का भारतीय प्लान बांग्लादेश जैसे देशों से महंगा है. वहां मासिक शुल्क 3,400–4,300 रुपये है और उपकरण लागत भी कम रहती है. हालांकि श्रीलंका में यह सेवा भारत से महंगी है और वहां उपकरण शुल्क 77,400–86,000 रुपये तक पहुंचता है.

भारतीय ब्रॉडबैंड मार्केट में प्रतिस्पर्धा कठिन

देश में जियो, एयरटेल, बीएसएनएल जैसे ब्रॉडबैंड प्रदाताओं के मुकाबले स्टारलिंक के शुल्क काफी अधिक हैं. औसत फाइबर प्लान भारत में 700–1,500 रुपये में उपलब्ध होता है, जबकि 2,500–3,500 रुपये तक के प्रीमियम प्लान में ओटीटी और आईपीटीवी जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल रहती हैं. आईसीआरए के उपाध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि इतनी ऊंची कीमतों वाले प्लान को भारत जैसा मूल्य-संवेदनशील बाजार शायद ही स्वीकार करे.

दूरदराज इलाके और एंटरप्राइज सेक्टर

उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक स्टारलिंक सामान्य शहरी उपभोक्ताओं से ज्यादा दूरस्थ इलाकों और खनन, ऊर्जा, समुद्री व रक्षा क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो सकता है. घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उपग्रह इंटरनेट उतना प्रभावी नहीं होता, इसलिए यह सेवा पारंपरिक टेलीकॉम नेटवर्क को सपोर्ट करेगी, उन्हें प्रतिस्थापित नहीं करेगी.

जियो और एयरटेल पहले ही स्टारलिंक के वितरक

स्टारलिंक की मूल कंपनी स्पेसएक्स के साथ एयरटेल और जियो वितरण साझेदारी कर चुके हैं. दोनों कंपनियां अपने रिटेल नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं उपलब्ध कराएंगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago