होम / टेक / सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

सैमसंग (Samsung Electronics) ने अपनी 8वीं पीढ़ी की Galaxy Z Series लॉन्च करते हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी ने Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को पेश किया है. नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नया लाइनअप अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि प्रोडक्टिविटी, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट का अनुभव पहले से बेहतर हो सके.

Galaxy Z Fold8: बड़ा डिस्प्ले और हल्का डिजाइन

Galaxy Z Fold8 को बड़े डिस्प्ले पर कंटेंट देखने और मल्टीटास्किंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 10:16 अनुपात वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि 4:3 का मुख्य डिस्प्ले पढ़ने, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए बड़ा वर्कस्पेस उपलब्ध कराता है.

कंपनी के मुताबिक, 201 ग्राम वजन वाला यह अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 4,800mAh बैटरी दी गई है. नई Flex Titanium तकनीक के कारण फोन पहले से पतला और अधिक मजबूत बना है तथा फोल्ड लाइन भी कम दिखाई देती है. डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस, Vision Booster और लो-रिफ्लेक्शन फिनिश दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के डुअल कैमरे दिए गए हैं. डुअल रिकॉर्डिंग, My FanCam और सोशल मीडिया के लिए ऑटो रीफ्रेमिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Galaxy Z Fold8 Ultra: प्रोडक्टिविटी पर फोकस

Galaxy Z Fold8 Ultra को प्रोफेशनल और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 8 इंच का बड़ा मुख्य डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और AI आधारित वर्कफ्लो के लिए अधिक जगह उपलब्ध कराता है. यह फोन पूरी तरह खुलने पर केवल 4.1mm पतला है और इसका वजन 215 ग्राम है.

फोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, बेहतर नाइटोग्राफी और APV कोडेक के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं. Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और बेहतर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाते हैं.

Galaxy Z Flip8: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ AI अनुभव

Galaxy Z Flip8 को कंपनी ने अब तक का सबसे स्लिम और हल्का फ्लिप स्मार्टफोन बताया है. इसका नया FlexWindow अब AI-आधारित इंटरफेस के रूप में काम करता है, जहां यूजर्स बिना फोन खोले ऐप्स, अपडेट्स और AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फोन में 50MP कैमरा, Pro Visual Engine, Flex Mode, Camcorder Grip, Super Steady, FlipShot और Mirror View जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को आसान बनाते हैं.

फोल्डेबल के लिए ऑप्टिमाइज्ड Galaxy AI

नई Galaxy Z Series में Galaxy AI को खास तौर पर फोल्डेबल डिवाइसों के लिए तैयार किया गया है. इसमें Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Gemini Intelligence 40 से अधिक ऐप्स और सेवाओं के साथ काम करता है, जबकि Gemini Notebook नोट्स, रिकॉर्डिंग, फाइल्स और इमेज को एक जगह लाकर AI आधारित सारांश और रिपोर्ट तैयार करता है. कंपनी के अनुसार, Galaxy AI नए स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch9 और आने वाले Galaxy Intelligent Eyewear के साथ भी सहजता से काम करेगा.

प्राइवेसी और सुरक्षा पर जोर

Samsung ने नई Galaxy Z Series में Knox सुरक्षा प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया है. इसमें Personal Data Engine, Knox Enhanced Encrypted Protection, Knox Vault और One UI 9 के नए AI Transparency फीचर्स शामिल हैं. One UI 9 में AI Assistant Activity Dashboard भी दिया गया है, जिससे यूजर्स AI से जुड़ी सभी गतिविधियों और डेटा उपयोग पर नजर रख सकते हैं तथा संभावित सुरक्षा जोखिमों की जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकते हैं.

इनती होगी कीमत

Samsung ने भारत में Galaxy Z Series की प्री-बुकिंग 22 जुलाई से शुरू कर दी है. Galaxy Z Fold8 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB+512GB मॉडल 1,99,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट 2,39,999 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं Galaxy Z Fold8 Ultra की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,99,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB+512GB मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये है. Galaxy Z Flip8 का 12GB+256GB वेरिएंट 1,24,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा. कंपनी प्री-बुकिंग पर 10,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, 9,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक और चुनिंदा फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दे रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

5 hours ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

6 days ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

1 week ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026


बड़ी खबरें

Star TV से Hotstar, Meta और Snap तक... अजीत मोहन का सफर दिखाता है भारत के डिजिटल मीडिया का बदलता दौर

Snap के चीफ बिजनेस ऑफिसर पद से अजीत मोहन का इस्तीफा, करीब दो दशक के करियर में टीवी से स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया तक कई बड़े बदलावों का हिस्सा रहे.

4 minutes ago

गोल्ड ETF में रिकॉर्ड निवेश, अगस्त में आए 18 अरब डॉलर; यूरोप सबसे आगे

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक अगस्त में दुनियाभर के Gold ETF में 18 अरब डॉलर का निवेश आया, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक निवेश है. यूरोप में रिकॉर्ड 7.9 अरब डॉलर और उत्तरी अमेरिका में 7.7 अरब डॉलर का निवेश हुआ

3 hours ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

55 minutes ago

चिनाब पर 1,850 MW का सावलकॉट प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, अडानी समेत 5 कंपनियों ने लगाई बोली

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बनने वाले सावलकॉट जलविद्युत प्रोजेक्ट के शुरुआती काम के लिए ₹5,129 करोड़ का टेंडर, अडानी समूह समेत पांच कंपनियों ने लगाई बोली

2 hours ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

5 hours ago