होम / टेक / बजट किंग बनकर Xiaomi-Realme को टक्कर देगा Samsung Galaxy A05s?

बजट किंग बनकर Xiaomi-Realme को टक्कर देगा Samsung Galaxy A05s?

सैमसंग भारतीय बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नया फोन SamsungGalaxy A05s लेकर आये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से बड़ी हो रही है और मार्केट का एक हिस्सा ऐसा है जिसमें हर कंपनी अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाहती है. हम बात कर रहे हैं मार्केट के बजट सेगमेंट की और इस बजट सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करने वालों में नया नाम जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) का है. 

सैमसंग लेकर आया नया फोन
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा फोन बजट सेगमेंट के ही बिकते हैं और इसीलिए हर कंपनी इस सेगमेंट में बेहतर पकड़ बनाने की कोशिश करती रहती है. फिलहाल भारत के बजट सेगमेंट पर शाओमी (Xiaomi), रियलमी (Realme) और टेक्नो (Techno) जैसी स्मार्टफोन कंपनियों का कब्जा है. लेकिन अब सैमसंग (Samsung) भी इस सेगमेंट पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है और इसीलिए सैमसंग नया बजट फोन, Samsung Galaxy A05s लेकर आने के बारे में विचार कर रहा है. माना जा रहा है कि इस फोन को 15,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया जायेगा और यह फोन 18 अक्टूबर 2023 को लॉन्च होगा. 

Samsung Galaxy A05s के फीचर्स
अगर इस स्मार्टफोन के स्पेशल फीचर्स की बात करें तो लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A05s के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं. लीक में सामने आये फीचर्स की मानें तो इस फोन में 6.7 इंच वाली एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है. इसके साथ ही इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप प्रदान किया जायेगा और इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्स्ल का होगा. इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी प्रदान किया जाएगा. साथ ही माना जा रहा है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से ताकत मिलेगी. 

शाओमी, रियलमी और भारतीय स्मार्टफोन मार्केट  
जैसा कि हमने आपको बताया कि शाओमी (Xiaomi) द्वारा रेड्मी नोट 11T (Redmi Note 11T), शाओमी रेड्मी 12 5G (Redmi 12 5G) और रेड्मी नोट 12 (Redmi Note 12) जैसे स्मार्टफोन प्रदान किए जाते हैं. दूसरी तरफ रियलमी (Realme) द्वारा रियलमी नार्जो N55 (Realme Narzo N55), रियलमी नार्जो 60X 5G (Realme Narzo 60X 5G), रियलमी 11X 5G (Realme 11X 5G) और रियलमी C55 (Realme C55) जैसे स्मार्टफोन प्रदान किये जाते हैं. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी की हिस्सेदारी लगभग 16% की है, वहीँ रियलमी 12% का हिस्सेदार है. भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में  वैसे तो सबसे ज्यादा हिस्सा सैमसंग (Samsung) का ही है लेकिन जब बात बजट स्मार्टफोन की आती है तो इस सेगमेंट में शाओमी और रियलमी का दबदबा है. ऐसे में देखना ये होगा कि क्या सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05s की मदद से बजट सेगमेंट में अपना दबदबा बना पायेगा? 
 

यह भी पढ़ें: IPO से पहले Tata Technologies के 9% शेयर बेचने की तैयारी में Tata Motors!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago