होम / टेक / Samsung, Motorola को मिलेगी टक्कर, Tecno ने लॉन्च किया सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन

Samsung, Motorola को मिलेगी टक्कर, Tecno ने लॉन्च किया सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन

Tecno ने भारत में अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 लॉन्च कर दिए हैं. ये भारत में लॉन्च हुए अब तक के सबसे सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोबाइल निर्माता कंपनी Tecno ने अपनी Phantom V सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सीरीज के तहत Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. कंपनी ने जहां V Flip 2 को 34,999 रुपये की कीमत पर उतारा है, वहीं V Fold 2 को 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है.

सबसे किफायती फोल्डेबल फोन

खास बात यह है कि इन कीमतों के साथ ये दोनों स्मार्टफोन भारत में सबसे किफायती फोल्डेबल फोन बन गए हैं. ये दोनों फोन कंपनी के सेकेंड-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन हैं और इन्हें दिसंबर माह में ही ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन फोन्स की यह कीमत इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जोकि सीमित अवधि के लिए है.

13 दिसंबर से शुरु होगा बिक्री

कंपनी ने जानकारी दी है कि इन दोनों स्मार्टफोन को 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो जहां Tecno Phantom V Fold 2 को कर्स्ट ग्रीन और रिपलिंग ब्लू (LOEWE द्वारा डिज़ाइन किया गया) कलर में पेश किया गया है, वहीं Tecno Phantom V Flip 2 को ट्रैवर्टीन ग्रीन और मूनडस्ट ग्रे कलर में उतारा गया है.

V Fold 2 और Phantom V Flip 2 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Tecno Phantom V Fold 2 में 7.85-इंच 2K+ AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.42-इंच FHD+ AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Tecno Phantom V Flip 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की FHD+ AMOLED LTPO मेन डिस्प्ले और 3.64-इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है.

प्रोसेसर: Phantom V Fold 2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जबकि Phantom V Flip 2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.

कैमरा: V Fold 2 में आयताकार मॉड्यूल में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप और डुअल 32MP सेल्फी कैमरे हैं. वहीं Tecno Phantom V Flip 2 में कवर डिस्प्ले पर डुअल 50MP रियर कैमरे और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग: Phantom V Fold 2 में कंपनी ने 70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जबकि 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इस फोन में 5,700mAh की बैटरी मिलती है. वहीं V Flip 2 में 4,720mAh की बैटरी इस्तेमाल की गई है, जिसकी चार्जिंग स्पीड उपरोक्त के समान है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग तकनीक नहीं मिलती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

6 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

7 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

10 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

7 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

9 hours ago