✕

होम / टेक / Samsung ने लॉन्च किया टचस्क्रीन लैपटॉप, मिलेंगे कई सारे AI फीचर्स

Samsung ने लॉन्च किया टचस्क्रीन लैपटॉप, मिलेंगे कई सारे AI फीचर्स

Samsung ने Galaxy AI सपोर्ट करने वाले नए लैपटॉप Samsung Galaxy Book 5 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह माइक्रोसॉफ्ट के Copilot+ प्लेटफॉर्म के साथ आता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मार्टफोन के बाद अब सैमसंग (Samsung) ने Galaxy AI वाला लैपटॉप भी लेकर आ गई है. दरअसल, कंपनी ने अीपनी लेटेस्ट लैपटॉप गैलेक्सी बुक 5 सीरीज के नए लैपटॉप  Samsung Galaxy Book 5 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह का हिस्सा है. इसमें नया इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 प्रोसेसर है (जिसे लूनर लेक कहा जाता है), डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले और थंडरबोल्ट 4 पोर्ट है. खास बात यह है कि इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है, जो माइक्रोसॉफ्ट के Copilot+ प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सैमसंग के एआई सूट 'Galaxy AI' का लाभ उठाते हैं. इसमें ग्राहकों को दो कलर ऑप्शन मिलेंगे. तो आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं. 

टचस्क्रीन डिस्प्ले और दो डिस्प्ले साइज

सैमसंग ने कहा है कि गैलेक्सी बुक 5 प्रो 2 जनवरी से दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक सेल डेट की सूचना पाने और डिस्काउंट कूपन प्राप्त करने के लिए साइन अप कर सकते हैं. लैपटॉप को दो कलर ऑप्शन - ग्रे और सिल्वर में लॉन्च किया गया है. सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 प्रो को दो डिस्प्ले साइज - 14-इंच और 16-इंच में लॉन्च किया गया है. यह डायनामिक एमोलेड 2X टचस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है, जिसके ऊपर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और इसमें विजन बूस्टर फीचर का सपोर्ट भी मिलता है. यह इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर सीरीज 2 (कोडनेम लूनर लेक) के साथ-साथ एक डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) से लैस है, जो प्रति सेकंड 47 ट्रिलियन ऑपरेशन (TOPS) तक का सपोर्ट करता है.

मिलेंगे कई सारे AI फीचर्स 
एनपीयू की बदौलत, यह ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स का सपोर्ट करता है. गैलेक्सी बुक 5 प्रो एक माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट प्लस पीसी है और इसमें सैमसंग का गैलेक्सी एआई सूट भी है. बाद वाला एआई सिलेक्ट जैसे फंक्शन का सपोर्ट करता है, जो गूगल के सर्किल टू सर्च फीचर के समान एक विजुअल लुकअप फीचर है. यूजर स्क्रीन के किसी हिस्से को सर्किल करके या उस पर ड्रॉ करके हाइलाइट कर सकते हैं और वेब पर उसे सर्च कर सकते हैं. इसके अलावा, यह ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) तक पहुंचने के लिए एनपीयू को टैप करता है, जिससे वे तस्वीरों से टेक्स्ट का चयन कर सकते हैं और उन पर सर्किल करके QR कोड स्कैन कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें फोटो रीमास्टर फीचर भी है जो पुरानी तस्वीरों को हाई-डेफिनिशन रिजॉल्यूशन में बदल सकता है.

फुल चार्ज में 25 घंटे की बैटरी लाइफ
सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 प्रो में स्टैगर्ड एचडीआर तकनीक वाला वेबकैम, क्वाड स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है. लैपटॉप में लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकता है. कनेक्टिविटी के लिए, इसमें थंडरबोल्ट 4, एचडीएमआई 2.1, यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं. जानकारी के अनुसार इस लैपटॉप की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

13 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

14 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

16 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

18 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

19 hours ago