होम / टेक / Samsung ने लॉन्च किया अपना सबसे स्लिम स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Samsung ने लॉन्च किया अपना सबसे स्लिम स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

सुपर स्लिम बॉडी, दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग (Samsung) ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपने बेहद स्लिम डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के कारण टेक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. फोन की मोटाई केवल 5.8mm है और इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12GB रैम और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है.

डिजाइन और डिस्प्ले

Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 2 दिया गया है. फोन का वजन मात्र 163 ग्राम है और डाइमेंशन 75.6 x 158.2 x 5.8mm है, जो इसे इस साल के सबसे पतले फ्लैगशिप फोन्स में शामिल करता है.

कैमरा और फोटोग्राफी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 200MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. साथ ही, फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए इसमें कई AI फीचर्स भी मौजूद हैं.

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है और यह 12GB रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन — 256GB और 512GB में उपलब्ध है. फोन में 3900mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह डिवाइस Android 15 बेस्ड OneUI 7 पर चलता है.

ये फीचर्स भी मिलेंगे
Galaxy S25 Edge को IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, जो इसे हर मौसम के लिए उपयुक्त बनाता है. फोन में बिल्ट-इन AI टूल्स दिए गए हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

फोन की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की सेल दक्षिण कोरिया में 23 मई और अमेरिका में 30 मई से शुरू होगी. कंपनी इसे 30 देशों में लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह स्मार्टफोन टाइटेनियम जेट ब्लैक, टाइटेनियम आइसी ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआती कीमत (256GB वेरिएंट) \$1099.99 यानी करीब ₹93,462 रखी गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago