होम / टेक / Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक यहां जानें सबकुछ

सैमसंग ने अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसमें कंपनी गैलेक्सी S25, सैमसंग गैलेक्सी S25+ और सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा मॉडल को लॉन्च किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है. आखिरकार सैमसंग के नए अल्ट्रा स्मार्टफोन का इंतजार अब खत्म हो गया है. सैमसंग ने Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन के साथ ही सैमसंग ने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxt S25 5G और Galaxy S25+ 5G को भी लॉन्च किया है.

एआई-पावर्ड Samsung Galaxy S25 सीरीज

सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज में Samsung Galaxy S25 , Samsung Galaxy S25 Plus और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा शामिल हैं. ये डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हैं. इसमें आपको AI फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है. एस25 सीरीज में One UI 7 मिलेगा जिसमें गूगल जेमिनी को इंटीग्रेट किया गया है. इसमें आप अपनी स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकेंगे. इसके अलावा और भी कई फीचर्स हासिल कर सकेंगे. इसमें आपको अपडेटेड सर्किल टू सर्च फीचर मिल रहा है.

Samsung Galaxy S25 Series में कैमरा

फोटो-वीडियो के लिए गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है. गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इसके अलावा आपको इसमें कई नए फिल्टर भी मिल रहे हैं. नई सीरीज में आपको लाइव वीडियो फीचर मिलेगा. ये फोन में आपकी एक्टिविटी को वॉच करेगा और उसके बेस पर आपको बताएगा कि आगे क्या करना चाहिए.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और AI?

Samsung Galaxy S25 में आपको 4,000mAh की बैटरी मिल रही है. जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. Galaxy S25+ में आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलगा. इसमें आपको 4,900mAh की बैटरी मिल रही है. सैमसंग ने इंफोर्मेशन सिक्योर रखने के लिए पर्सनल डेटा इंजन लाने का प्लान शेयर किया. सैमसंग का पर्सनल डेटा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का मिक्स होगा. ये डिवाइस पर ही डेटा को प्रोटेक्ट करेगा. स्मार्टफोन की लॉक स्क्रीन के बीच में Now Bar दिया गया है. ये आईफोन के डायनामिक आईलैंड की तरह दिखता है. जिसमें आपको अपकमिंग मीटिंग, स्कोर और रियल-टाइम अपडेट जैसी डिटेल्स मिलेंगी.

Samsung Galaxy S25 series कीमत और स्टोरेज

सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 Ultra को तीने वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है. इसमें आपको 12+256G, 12+512GB और 12GB+1TB स्टोरेज की ऑप्शन मिलती है. बेस वेरिएंट को 256GB वाले मॉडल को 129999 रुपये कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है. वहीं इसके 512GB वाले वेरिएंट की भारत में कीमत 1,41,999 रुपये है. सीरीज के टॉप मॉडल यानी 1TB स्टोरेज को तो इंडियन मार्केट में 1,65,999 रुपये में पेश किया गया है.

Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 799 अमेरिकी डॉलर (करीब 69,000 रुपये) है. बेस वेरिएंट 12GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आया है. 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 859 अमेरिकी डॉलर (करीब 74,300 रुपये) है. इसके अलावा Samsung Galaxy S25+ के 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन वेरिएंट की कीमत 999 अमेरिकी डॉलर (करीब 86,400 रुपये) है. वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,119 अमेरिकी डॉलर (करीब 96,700 रुपये) है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago