होम / टेक / अमेजन पर लॉन्च से पहले दिखे सैमसंग गैलेक्सी M16 और M06 5G, जानें इनमें क्या है खास?

अमेजन पर लॉन्च से पहले दिखे सैमसंग गैलेक्सी M16 और M06 5G, जानें इनमें क्या है खास?

सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy 'M16 5G' और 'M06 5G' के जरिए स्मार्टफोन बाजार में एक नई क्रांति ला सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और वह भी सैमसंग का, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, सैमसंग जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M16 5G और Samsung Galaxy M06 5G लॉन्च करने जा रहा है. ये दोनों स्मार्टफोन गैलेक्सी M15 और गैलेक्सी M05 के सक्सेसर के तौर पर आएंगे. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अमेजन पर इन स्मार्टफोन्स के टीजर जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि इन्हें खासतौर पर अमेजन पर बेचा जाएगा. तो आइए इन स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं. 

M16 5G में क्या होगा खास?

हाल ही में Samsung Galaxy M16 5G को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में 4GB रैम के साथ आने की संभावना है, लेकिन इसे 6GB और 8GB रैम वेरिएंट के साथ भी पेश किया जा सकता है. यह स्मार्टफोन Samsung One UI. पर आधारित Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा. कीमत 15,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है.

Samsung Galaxy M06 5G में मिलेंगे ये फीचर्स

Samsung Galaxy M06 5G* को भी BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, और टीजर इमेज से यह संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन में भी कैप्सूल-शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की संभावना जताई जा रही है. फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट मिलेगा. इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, फोन में 25W चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh बैटरी भी शामिल हो सकती है.

कीमत और खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy M16 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये होगी. वहीं. M06 5G की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होगी.  इनकी लॉन्चिंग से पहले अमेजन पर जारी किए गए टीजर और लीक जानकारी से यह साफ हो गया है कि सैमसंग इन स्मार्टफोन्स के माध्यम से मध्य श्रेणी के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago