होम / टेक / Samsung Galaxy M16 5G और M06 5G भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत पर मिलेंगे कई सारे फीचर्स

Samsung Galaxy M16 5G और M06 5G भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत पर मिलेंगे कई सारे फीचर्स

Samsung के इन बजट फोन में 5G सपोर्ट, बेहतर प्रोसेसर और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Samsung ने भारत में दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Samsung Galaxy M16 और Galaxy M06 को लॉन्च किया है. दोनों ही हैंडसेट 5G सपोर्ट के साथ आते हैं. दोनों हैंडसेट में कम बजट में दमदार फीचर्स दिए गए हैं. इनके फीचर्स भी एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं. Samsung Galaxy M16 और Galaxy M06 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. दोनों ही फोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इनमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.

कितनी है कीमत?

Samsung Galaxy M16 5G को कंपनी ने 11,499 रुपये में लॉन्च किया है. वहीं Samsung Galaxy M06 5G की कीमत 9,499 रुपये से शुरू होती है. बता दें कि ये कीमत बैंक ऑफर के बाद की है. Galaxy M16 को कंपनी ने मिंट ग्रीन, ब्लश पिंक और थंडर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है. वहीं Galaxy M06 दो कलर ऑप्शन- सेज ग्रीन और ब्लेजिंग ब्लैक में आता है. इन फोन्स को आप Amazon, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे. Galaxy M16 की सेल 5 मार्च को शुरू होगी, जबकि Galaxy M06 को आप 7 मार्च से खरीद पाएंगे.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Galaxy M16 में 6.7-inch का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. आप इसे 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन को 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा. इसमें 50MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग के साथ आता है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

वहीं Galaxy M06 5G में 6.7-inch का HD+ IPS LCD मिलता है. फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें Android 15 पर बेस्ड One UI मिलता है. स्मार्टफोन को चार साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे. फोन 50MP + 2MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. वहीं फ्रंट में कंपनी 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग मिलती है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago