होम / टेक / Realme P4 और P4 Pro 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

Realme P4 और P4 Pro 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

Realme ने इस बार बैटरी और डिस्प्ले पर खास फोकस किया है. 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दोनों ही स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 और P4 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इन्हें किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. Realme P4 की शुरुआती कीमत ऑफर्स के साथ 14,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि P4 Pro मॉडल की कीमत ऑफर्स के बाद 19,999 रुपये से शुरू होगी.

Realme P4 की कीमत और सेल डिटेल्स

Realme P4 के 6GB+128GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत (बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद) 14,999 रुपये है. 8GB+128GB वेरिएंट 15,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 17,999 रुपये है.  फोन की अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे से 10 बजे तक होगी. वहीं पहली ओपन सेल 25 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक इसे Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे.

Realme P4 Pro की कीमत और सेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P4 Pro का 8GB+128GB मॉडल 19,999 रुपये में मिलेगा. इसमें 8GB+256GB वेरिएंट – 21,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट  23,999 रुपये है. इन कीमतों में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल हैं. इस मॉडल की पहली सेल 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

Realme P4 5G के स्पेसिफिकेशंस

1.  डिस्प्ले: 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस
2.  प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट
3. सॉफ्टवेयर: Android 15 बेस्ड Realme UI 6
4.  कैमरा: 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड, 16MP फ्रंट कैमरा
5.  बैटरी: 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Realme P4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

1. डिस्प्ले: 6.8 इंच OLED पैनल, 2800×1280 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
2.  प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
3. सॉफ्टवेयर: Android 15 बेस्ड Realme UI 6
4. कैमरा: 50MP OIS रियर + 8MP अल्ट्रावाइड, 50MP फ्रंट कैमरा
5.  बैटरी: 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
6. अन्य फीचर्स: In-display फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69 रेटिंग, वजन 189 ग्राम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago