होम / टेक / एडवांस फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Realme 16 Pro 5G सीरीज, जानें कीमत

एडवांस फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई realme 16 Pro 5G सीरीज, जानें कीमत

realme 16 Pro 5G सीरीज में एडवांस कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं. हालांकि, कीमतों को देखते हुए यह अब तक की सबसे प्रीमियम realme सीरीज है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

अगर आप साल की शुरुआत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, realme ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro Plus 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. दोनों ही फोन्स में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि, इतनी एडवांस खूबियों के बावजूद यह realme की अब तक की सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज है. तो आइए आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.

कीमत और वेरिएंट

realme 16 Pro Plus 5G के 8GB+128GB मॉडल की कीमत ₹39,999 है. 8GB+256GB मॉडल ₹41,999 में उपलब्ध है, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट ₹44,999 का है. वहीं realme 16 Pro 5G का बेस मॉडल 8GB+128GB के लिए ₹31,999 से शुरू होता है. 256GB मॉडल ₹33,999 का है और 12GB रैम मॉडल के लिए लगभग ₹37,000 चुकाने होंगे. ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, realme की वेबसाइट और ऑफलाइन चैनलों पर उपलब्ध होंगे, साथ ही डिस्काउंट और ऑफर्स की सुविधा भी दी गई है.

realme 16 Pro 5G की खूबियां

realme 16 Pro 5G में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर (4nm) और LPDDR4X RAM के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. यह एंड्रॉइड 16 आधारित realme UI 7.0 पर चलता है. कैमरा सेटअप में 200MP का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है. 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा भी शामिल है. फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है. 7000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह फोन IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है.

realme 16 Pro Plus 5G की स्पेसिफिकेशंस

realme 16 Pro+ 5G में भी 6.8 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है. फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) चिपसेट है. इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है. 200MP का रियर कैमरा OIS को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है. सेल्फी कैमरा 50MP का है. यह फोन भी 4K रिकॉर्डिंग और IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है. 7000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी ने इंडिया के लिए पिंक कलर वेरिएंट भी पेश किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

10 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

8 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

8 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

14 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

12 hours ago