होम / टेक / भारत में लॉन्च हुआ Realme 14x, जानिए कितनी है IP69 रेटिंग वाले इस सबसे सस्ते फोन की कीमत?

भारत में लॉन्च हुआ Realme 14x, जानिए कितनी है IP69 रेटिंग वाले इस सबसे सस्ते फोन की कीमत?

Realme ने IP69 रेटिंग के साथ एक नया स्मार्टफोन Realme 14x भारत में लॉन्च कर दिया है. यह एक मिड-बजट स्मार्टफोन है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई अच्छा और सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, रियलमी (Realme) ने एक नया स्मार्टफोन Realme 14x भारत में लॉन्च कर दिया है. यह एक मिड-बजट स्मार्टफोन है. साथ ही IP69 रेटिंग के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जोकि 15,000 रुपये से कम कीमत में आता है. इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ 6000mAh बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है. फोन तीन कलर ऑप्शन क्रिस्टल ब्लैक, ग्लोडन ग्लो और जेवल रेड में उपलब्ध है. तो आइए गहम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

इतनी होगी Realme 14x की कीमत
Realme 14x स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. इस फोन को रियलमी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट के साथ मेनलाइन चैनल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. फोन की पहली सेल 18 दिसंबर की दोपहर 12 बजे शुरू हो गई है, जोकि 22 दिसंबर तक जारी रहेगी. इस दौरान 1000 रुपये बैंक ऑफर का लाभ भी उठा पाएंगे. 

हाई प्रेशर वाटर जेट से भी खराब नहीं होगा फोन

फोन में कई इनोवेटिव फीचर्स जैसे सोनिकवेव वाटर इंजेक्ट और रेनवाटर स्मार्ट टच दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन हाई प्रेशर वाटर जेट से भी खराब नहीं होगा. साथ ही अगर फोन को 30 मिनट तक 1.5 मीटर पानी में रखा जाता है, तो उस हालात में भी फोन सुरक्षित रहेगा.

मिलेगी शानदार डिस्प्ले 
फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD पैलन दिया गया है. फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. अगर सॉफ्टवेयर की बात करें, तो फोन में 10 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है. साथ ही फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है.

पावरफुल परफॉर्मेंस 
इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा. साथ ही 8MP फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा. इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन के साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाती है. फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago