होम / टेक / RBI का MuleHunter रोकेगा धोखाधड़ी, ये AI टूल बैंक फ्रॉड पर लगाएगा लगाम

RBI का MuleHunter रोकेगा धोखाधड़ी, ये AI टूल बैंक फ्रॉड पर लगाएगा लगाम

बैंकों में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए आरबीआई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करना जा रहा जिससे फर्जी बैंक खातों का पता लगाया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) के जरिए डिजिटल फ्रॉड (Digital Frauds) पर लगाम लगाई जा सकेगी. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) एआई सोल्युशंस (AI Solutions) लेकर आया है जिससे म्यूल बैंक अकाउंट्स (Mule Bank Accounts) यानी फर्जी अकाउंट्स की पहचान की जा सकेगी. आरबीआई का MuleHunter.AI एक ऐसा एआई सोल्युशन है जो फर्जी बैंक खातों की पहचान करेगा. 

AI के जरिए डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम  

आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लिए गए फैसलों का एलान करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से डिजिटल फ्रॉड को रोकने और उसे कम करने को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत MuleHunter.AITM नाम से इंनोवेटिव एआई/एमएल बेस्ड मॉडल डेवलप किया है. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि MuleHunter.AI को बैंगलुरु स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के इंनोवेशन हब ने तैयार किया है. 

MuleHunter.AI के जरिए म्यूल अकाउंट्स का लगेगा पता 
 
गर्वनर शक्तिकांत दास ने बताया कि इस नए एआई टूल MuleHunter.AI के जरिए बैंक तेजी के साथ फर्जी बैंक खातों जिन्हें म्यूल अकाउंट्स भी कहा जाता है उसका पता लगाने के साथ उसपर तेजी के साथ कार्रवाई कर पाएगी. साथ ही बैंकों को डिजिटल फ्रॉड को कम करने में मदद मिलेगी. RBIH का कहना है कि वित्तीय धोखाधड़ी के पैमाने और जटिलता में लगातार वृद्धि हो रही है, जहां लेन-देन में अक्सर बड़े पैमाने पर धनराशि शामिल होती है. धोखाधड़ी के लिए कई चैनल उपयोग किए जा रहे हैं और अब ये छोटी रकम तक सीमित नहीं है, बल्कि ये ₹1 करोड़ तक की हो सकती है.

म्यूल अकाउंट्स के जरिए अवैध मनी ट्रांसफर

इस साल जुलाई महीने में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ हुई बैठक में आरबीआई गवर्नर ने म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करने को कहा था. शक्तिकांत दास ने डिजिटल फ्रॉड से कस्टमर्स को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के साथ उन्हें शिक्षित करने और डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए ठोस उठाने को कहा था. म्यूल अकाउंट्स (Mule Accounts) ऐसे बैंक खातों को कहते हैं जिसके जरिए अनैतिक रूप से कमाये गए पैसे को अकाउंट हासिल किया जाता है या उसे ट्रांसफर किया जाता है. म्यूल अकाउंट्स के जरिए अवैध रूप से मनी ट्रांसफर करने में आसानी होती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

3 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

2 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

2 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

4 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

4 hours ago