होम / टेक / Qualcomm ने लॉन्च किया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, गेमिंग और AI का नया अनुभव

Qualcomm ने लॉन्च किया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, गेमिंग और AI का नया अनुभव

Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर का उपयोग करने वाले स्मार्टफोन बाजार में कुछ ही समय में उपलब्ध होंगे. यह चिपसेट गेमिंग और AI को स्मार्टफोन की नई दिशा में ले जाने का काम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Qualcomm ने अपने Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर को लॉन्च कर दिया है, जो 4 नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह नया चिपसेट स्मार्टफोन में गेमिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मल्टी-लिंगुअल सपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें CPU और GPU के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में एक नया बदलाव आएगा. आइए इस चिपसेट की खासियत पर एक नजर डालते हैं.

Snapdragon 8s Gen 4 की विशेषताएं
Qualcomm के इस नए चिपसेट में AI परफॉर्मेंस में महत्वपूर्ण सुधार किया गया है, जो इसे स्मार्टफोन में गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है. यह चिपसेट On-Device मल्टी-मार्केट और मल्टीलिंगुअल AI को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यूजर्स अब बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कामों को स्मार्टफोन पर आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा, गेमिंग अनुभव में सुधार करने का वादा भी किया गया है, जो स्मार्टफोन गेमिंग के दीवानों के लिए एक खुशी की बात है.

कब से मिलेगा Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन?
iQOO ने पहले ही कंफर्म किया है कि उनका आगामी स्मार्टफोन, iQOO Z10 Turbo, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा. इसके अलावा, कुछ समय बाद Meizu, Oppo और Xiaomi भी अपने स्मार्टफोन में इस चिपसेट को शामिल करने की योजना बना रहे हैं. इस प्रोसेसर के आने से, ग्राहकों को अब सस्ते स्मार्टफोन्स में भी शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस मिल सकेगी, जो पहले केवल फ्लैगशिप डिवाइसेज में ही देखने को मिलती थी.

Snapdragon 8s Gen 4 और Snapdragon 8 Elite चिपसेट में अंतर
Snapdragon 8 Elite चिपसेट, जो TSMC के 3 नैनोमीटर प्रोसेस पर आधारित है, Snapdragon 8s Gen 4 से थोड़ा अलग है, क्योंकि यह 4 नैनोमीटर पर आधारित है. हालांकि, Snapdragon 8s Gen 4 भी 24 GB की LPDDR5x रैम को सपोर्ट करेगा. Qualcomm का दावा है कि इस चिपसेट में CPU की परफॉर्मेंस में 30% तक सुधार होगा, जबकि GPU में 49% का सुधार देखने को मिलेगा. इस चिपसेट में Adreno 825 GPU है, जो ऑन-डिवाइस रेट रेसिंग को सपोर्ट करेगा.

बजट फोन में मिलेगा फ्लैगशिप-स्तरीय डिस्प्ले का अनुभव
Snapdragon 8s Gen 4 में Hexagon NPU भी शामिल है, जिससे AI-सम्बंधित कार्यों को तेजी से और ऑन-डिवाइस किया जा सकेगा. यह चिपसेट 18-बिट ट्रिपल स्पेक्ट्रा इमेज सिग्नल प्रोसेसर के साथ काम करेगा, जो स्मार्टफोन में 36 मेगापिक्सल तक के 3 कैमरों को सपोर्ट करेगा. इसके साथ ही, आने वाले स्मार्टफोन WQHD+ (3,840x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले को भी सपोर्ट करेंगे, जिससे बजट स्मार्टफोन्स में फ्लैगशिप-स्तरीय डिस्प्ले का अनुभव मिलेगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago