✕

होम / टेक / POCO X7 Pro 5G होगा Xiomi HyperOS 2.0 वाला पहला स्मार्टफोन, इस तारीख को होगा लॉन्च

POCO X7 Pro 5G होगा Xiomi HyperOS 2.0 वाला पहला स्मार्टफोन, इस तारीख को होगा लॉन्च

Xiaomi HyperOS 2.0 वाला POCO X7 Pro 5G पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जोकि Android 15 पर आधारित है. ये फोन तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच के साथ आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप गेमिंग या प्रोफेशनल यूज के लिए कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, पोको (POCO) ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार POCO X7 Pro 5G पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जोकि Xiaomi HyperOS 2.0 पर आधारित होगा. Android 15 पर आधारित यह डिवाइस, यूजर एक्सपीरियंस में नया मानक स्थापित करने का दावा करता है. यह अत्याधुनिक तकनीक को रोजमर्रा के उपयोग के साथ सहजता से जोड़ता है. तो आइए जानते हैं ये फोन कब लॉन्च होगा और इसमें आपको क्या फीचर्स मिलेंगे? 

स्मार्टफोन में मिलेंगे 20 से अधिक एआई टूल्स
1. Xiaomi HyperOS 2.0 एक सहज और सरल इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जो गेमर्स, पेशेवरों और दैनिक उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है. 

2. यह 20 से अधिक एआई-आधारित टूल्स के साथ आता है, जो ऐप्स की सिफारिशों को बेहतर बनाता है, कैमरा परफॉर्मेंस को बढ़ाता है और संसाधन प्रबंधन को ऑप्टिमाइज करता है. 

3. इस इंटरफेस की खासियत है कि यह व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल लेता है, जिससे स्मार्टफोन का उपयोग अधिक पर्सनल और मजेदार हो जाता है. 

4. तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को नवीनतम फीचर्स और मजबूत सुरक्षा प्रदान करेगा. 

5. यह स्मार्टफोन अत्याधुनिक प्रोसेसर से लैस है, जो लैग-फ्री गेमिंग, आसान मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को चलाने में सक्षम है. इसकी तेज परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और स्टाइलिश डिजाइन इसे काम और मनोरंजन दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

लॉन्च की तारीख और समय
POCO X7 5G और POCO X7 Pro 5G का आधिकारिक लॉन्च 9 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे IST पर होगा. POCO ने एक बार फिर अपने इनोवेशन और उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साबित किया है. स्मार्टफोन में आपको शानदार डिस्प्ले दिया जाता है. साथ ही डिजाइन पर भी काफी काम किया गया है. बैक पैनल का डिजाइन भी कंपनी ने काफी अच्छा दिया है. यही वजह है कि आपके लिए ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसे आप आज ही अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार POCO X7 Pro 5G की कीमत करीब 30 हजार होगी. इसका पिछला मॉडल Poco X6 Pro 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

12 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

13 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

15 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

17 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago