होम / टेक / तगड़ी बैटरी और हेवी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए Poco X7 5G और Poco X7 Pro 5G, जानें कीमत

तगड़ी बैटरी और हेवी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए Poco X7 5G और Poco X7 Pro 5G, जानें कीमत

पोको ने भारत में POCO X7 5G और POCO X7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स दमदार फीचर्स के साथ आते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

POCO ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन POCO X7 5G और POCO X7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. दोनों ही स्मार्टफोन भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हुए हैं. POCO X7 Pro 5G पहला डिवाइस है, जो MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है. दोनों ही स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला कैमरा सेटअप मिलता है. POCO X7 Pro 5G में कंपनी ने 6550mAh की बैटरी दी है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.

कितनी है कीमत? 

POCO X7 और X7 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुए हैं. POCO X7 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. POCO X7 Pro 5G की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. स्मार्टफोन का 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. POCO X7 5G की सेल 17 जनवरी को है. इसे आप Flipkart से खरीद पाएंगे. फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ICICI बैंक ट्रांजेक्शन पर मिलेगा.

वहीं दूसरी तरफ प्रो वर्जन की सेल 14 जनवरी को होगी. स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. साथ ही पहली सेल में कंपनी 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

POCO X7 Pro 5G में 6.73-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50MP का मेन लेंस और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6550mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ आता है. फोन IP66/68/69 रेटिंग वाला है और इसमें कुछ AI फीचर्स भी दिए गए हैं. 

वहीं POCO X7 5G की बात करें, तो इसमें 6.67-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50MP का मेन लेंस और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें Android 14 पर बेस्ड HyperOS मिलता है. ये फोन भी IP66/68/69 रेटिंग और AI फीचर्स के साथ आता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago