होम / टेक / भारत में लॉन्च हुआ Poco C71, 120Hz डिस्प्ले के साथ शानदार फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹6,499

भारत में लॉन्च हुआ Poco C71, 120Hz डिस्प्ले के साथ शानदार फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹6,499

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने भारत में नया हैंडसेट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने POCO C71 को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में बजट फोन के तौर पर Poco C71 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि कम कीमत में पोको सी71 में अच्छे स्पेसिफिकेशन शामिल हैं. फोन में ग्राहक को 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है साथ ही कंपनी ट्रिपल TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेट हासिल करने का भी दावा करती है. यह पूरी तरह से Unisoc T7250 SoC पर काम करता है. इसमें 6 जीबी के रैम को भी जोड़ा गया है. रैम को लेकर कंपनी का कहना है कि स्टोरेज का इस्तेमाल कर यूजर रैम को वर्चुअली 12 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

कलर वैरिएंट और डिजाइन

फोन तीन रंग में उपलब्ध है. पावर ब्लैक, डेजर्ट गोल्ड और कूल ब्लू कलर. डिजाइन की बात करें तो फोन डुअल टोन फिनिश के साथ एक पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है. ये डिजाइन काफी हद तक पोको के प्रीमियम फोन में देखने को मिलता है. वहीं कई यूजर इसे आईफोन के हालिया लॉन्च हुए फोन आईफोन 16 के कैमरे डिजाइन की तरह भी देखते हैं.

Poco C71 डिस्प्ले

पोको सी71 में 6.88 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 नाइट्स की पीक ब्राइटनेस है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वायर्ड ईयरफोन कनेक्ट करने के लिए 3.5mm हेडफोन जैक भी है. यह IP52 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है. यानी थोड़े धूल और पानी के संपर्क में आने से फोन को नुकसान नहीं होगा.

कैमरा और बैटरी

इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है. पोको सी71 में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी है. 

कीमत और भारत में उपलब्धता

पोको सी71 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. एक 4GB/64GB वाला वैरिएंट और दूसरा 6GB/128GB वाला वैरिएंट. ग्राहक 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे से इसकी खरीदारी फ्लिपकार्ट के जरिये कर सकते हैं. वहीं 4 जीबी/64 जीबी वैरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 6जीबी/128जीबी की कीमत 7,499 रुपये है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

41 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 hour ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

4 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago