होम / टेक / PM मोदी ने भारत में निर्मित Suzuki E-Vitara का किया उद्घाटन, 100 से अधिक देशों में होगी एक्सपोर्ट

PM मोदी ने भारत में निर्मित Suzuki e-Vitara का किया उद्घाटन, 100 से अधिक देशों में होगी एक्सपोर्ट

घरेलू निर्माण, वैश्विक निर्यात और टेक्नोलॉजी के मेल से मारुति सुजुकी की ई-विटारा भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार, 27 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर गुजरात संयंत्र में कंपनी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा का उद्घाटन किया. यह गाड़ी अब जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी. भारतीय बाजार में इसकी बिक्री 3 सितंबर से शुरू हो सकती है. मारुति सुजुकी को अपनी इस मेड इन इंडिया ई-एसयूवी से काफी उम्मीदें हैं. कंपनी का लक्ष्य भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपना मजबूत स्थान बनाना है.

पीएम मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में निर्मित वस्तुएं ही असली आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा, “चाहे निवेशक कोई भी हो, लेकिन जब उत्पादन भारत में होता है और उसमें भारतीयों का पसीना लगता है, तो वह उत्पाद स्वदेशी ही होता है.” उन्होंने देशवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी भावना हमारे हर कार्य का आधार बननी चाहिए.

वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए पीएम मोदी की सलाह

मोदी ने राज्यों से आग्रह किया कि वे वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बिजनेस फ्रेंडली माहौल तैयार करें. उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी निवेशकों की सांस्कृतिक प्राथमिकताओं का ध्यान रखना भी जरूरी है. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि गुजरात में उन्होंने जापानी निवेशकों के लिए जापानी भोजन और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की थी, जिससे उन्हें घर जैसा अनुभव मिल सके.

भारत-चीन संबंध और एफडीआई पर टिप्पणी

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि गलवान झड़प के बाद चीन की कंपनियों को भारत में निवेश में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. एफडीआई नियमों में सख्ती के चलते उनके निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिलने में देर हो रही है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के बाद भारत-चीन संबंधों में सीमित सहयोग की नई संभावनाएं दिख रही हैं.

भारत के ईवी बाजार में इन गाड़ियों को देगी टक्कर

ई-विटारा की टक्कर हुंडई की क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और एमजी जीएस ईवी जैसे लोकप्रिय मॉडलों से होगी. इस साल की शुरुआत में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी मारुति ने इस इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया था. भारत में इस कार की शुरुआती कीमत 17 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी का दावा है कि ई-विटारा एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी. यह इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएगी – 49kWh और 61kWh, इसमें 49kWh बैटरी पैक सिंगल मोटर के साथ आएगा और 142 बीएचपी का पावर देगा. वहीं, 61kWh बैटरी पैक सिंगल मोटर वर्जन में 172 बीएचपी और डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव वर्जन में 178 बीएचपी का पावर आउटपुट देगा. कंपनी की इस हाई कैपेसिटी बैटरी में 120 लिथियम आयन बेस्ड सेल होंगे, जो -30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम करने में सक्षम हैं. 

ई-विटारा के फीचर्स – दमदार परफॉर्मेंस के साथ लग्जरी टच

ई-विटारा में एडवांस टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का खास ध्यान रखा गया है. इस एसयूवी में निम्नलिखित फीचर्स होंगे:

- वेंटिलेटेड सीट्स
- ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
- 7 एयरबैग
- हीटेड मिरर
- ADAS लेवल-2
- हिल डिसेंट कंट्रोल
- वायरलेस मोबाइल फोन चार्जर
- बड़ा सनरूफ
- स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago