होम / टेक / इतनी कम कीमत में लॉन्च हुई एक जबर्दस्त स्मार्टवॉच, इसमें हैं एक से बढ़कर एक फीचर

इतनी कम कीमत में लॉन्च हुई एक जबर्दस्त स्मार्टवॉच, इसमें हैं एक से बढ़कर एक फीचर

एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्मार्टवॉच पांच दिनों तक चलती है. वहीं, यदि इसे स्टैंडबाय पर रखें तो फुल चार्ज होने पर यह स्मार्टवॉच 30 दिनों तक बंद नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में बेहद कम कीमत में एक और स्मार्टवॉच लॉन्च हुई है. इस स्मार्टवॉच का नाम है- PLAYFIT CHAMP2. इसे स्मार्ट गैजेट निर्माता PLAY ने सिर्फ 1799 रुपये में लॉन्च किया है, जिसे आप कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर खरीद सकते हैं.

चार प्रीमियर कलर
इसे पूरी तरह से कस्टमर की डिमांड को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इस स्मार्टवॉच में फिटनेस से लेकर स्टाइल तक, सबकुछ का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं. इसे ब्लैक, इंडिगो ब्लू, रोज गोल्ड और कूल ग्रे प्रीमियम कलर में लॉन्च किया गया है.

स्टैंडबाय पर 30 दिनों तक चलती रहेगी
इसमें 1.69 इंच का फुल-टच एडवांस्ड टफेंड ग्लास डिस्प्ले लगाया गया है, जो इसे मजबूती प्रदान करता है. इसमें स्टेनलेस स्टील और सिलिकॉन स्ट्रैप लगाई गई है, जिससे ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगे. वहीं, इस स्मार्टवॉच की बैटरी बैकअप भी जबर्दस्त है. इसमें 230 mah की बैटरी है. एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्मार्टवॉच पांच दिनों तक चलती है. वहीं, यदि इसे स्टैंडबाय पर रखें तो फुल चार्ज होने पर यह स्मार्टवॉच 30 दिनों तक बंद नहीं होगी.

कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए
यह स्मार्टवॉच आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखेगी. इसमें हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल और कैलोरी की जानकारी 24x7 मिलती रहेगी. इसमें वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग, बैडमिंटन समेत कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. यही नहीं, यह स्मार्टवॉच महिलाओं के लिए भी एकदम खास है. उनकी सेहत के लिए इसमें एक अलग से मोड दिया गया है.

ईमेल के नोटिफिकेशन अलर्ट भी मिलेंगे
सिर्फ 1,799 रुपये में आप एक ऐसा स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं, जिसमें आपको इनकमिंग कॉल, टेक्स्ट मैसेज और ईमेल के नोटिफिकेशन अलर्ट भी आते रहते हैं. इसके अलावा, यह पानी में भी खराब नहीं होने वाली. इसमें IP68 डस्ट और वाटर रेसेस्टेंट भी है. यानी, आप तैराकी करते हुए भी इस स्मार्टवॉच को पहन सकते हैं. 

Great Indian Festival Sale
गौरतलब है कि अभी Amazon पर Great Indian Festival Sale चल रहा है. इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. लोगों का रिस्पांस भी शानदार है. इसे देखते हुए आकर्षक छूट के साथ कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च हो रहे हैं.

VIDEO : Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago