होम / टेक / OPPO ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

OPPO ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

OPPO ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N5 लॉन्च करके फोल्डेबल फोन मार्केट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

OPPO ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N5 को लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में 8.12 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.62 इंच का बाहरी डिस्प्ले है. OPPO Find N5 की सबसे बड़ी खासियत इसका पतला डिजाइन है, जो इसे दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख 61 हजार रुपये रखी गई है और यह 28 फरवरी से उपलब्ध होगा. तो आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.  

OPPO Find N5 के प्रमुख फीचर्स  
OPPO Find N5 में 8.12 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के साथ है, जो 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है. फोन के बाहरी डिस्प्ले का आकार 6.62 इंच है और इसका उपयोग तब किया जा सकता है जब आप फोन को अनफोल्ड नहीं करना चाहते. इस स्मार्टफोन की अनफोल्ड होने पर मोटाई सिर्फ 4.21mm है, जबकि फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 8.93mm है. फोन को दो वेरिएंट्स - ग्लास और लेदर में पेश किया गया है, जिनका वजन क्रमशः 229 ग्राम और 239 ग्राम है.  

डिजाइन और बैटरी  
OPPO Find N5 की डिजाइन को खासतौर पर पतला और हल्का बनाने पर जोर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, फोन 50W की वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर करता है. अन्य विशेषताओं में USB टाइप-C पोर्ट, ऑडियो स्पीकर्स और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.  

OPPO Find N5 कैमरा फीचर्स  
OPPO Find N5 में 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा है जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा भी है, जो ऑप्टिकल जूम के लिए प्रयोग में आता है. इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा है, जो कवर स्क्रीन पर स्थित है.  

प्रोसेसर और स्टोरेज  
OPPO Find N5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस बेहद तेज और स्मूथ होती है. इसमें 12GB और 16GB RAM वेरिएंट्स उपलब्ध हैं और स्टोरेज 512GB से लेकर 1TB तक है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है.  

OPPO Find N5 की कीमत और उपलब्धता  
OPPO Find N5 को ग्‍लोबल मार्केट्स में मिस्‍टी वाइट और कॉस्मिक ब्‍लैक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है. चीन में यह फोन डस्‍क पर्पल कलर में लेदर बैक के साथ आता है. ग्‍लोबल मार्केट्स में इसकी शुरुआती कीमत 1867 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1 लाख 61 हजार रुपये) है, जबकि चीन में इसकी कीमत 8,999 युआन (करीब 1 लाख 7 हजार रुपये) से शुरू होगी.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago