होम / टेक / Oppo ने भारत में लॉन्च की Find X9 सीरीज : Pro मॉडल में 200MP कैमरा, जानें कीमत और टॉप फीचर्स

Oppo ने भारत में लॉन्च की Find X9 सीरीज : Pro मॉडल में 200MP कैमरा, जानें कीमत और टॉप फीचर्स

Oppo Find X9 और Find X9 Pro उन यूजर्स के लिए खास हैं जो प्रीमियम कैमरा क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत में Oppo ने अपनी फ्लैगशिप Find X9 सीरीज का आगाज कर दिया है. नए Find X9 और Find X9 Pro स्मार्टफोन दमदार कैमरा सेटअप, पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबला बढ़ाने आए हैं. Oppo Find X9 और Find X9 Pro दोनों ही MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलते हैं. कैमरा सिस्टम को Hasselblad के साथ मिलकर विकसित किया गया है, जो फोटो क्वालिटी को एक नया स्तर देने का दावा करता है. खासतौर पर Pro मॉडल में 200MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इस फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर की है, तो आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. 

भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB+256GB वेरिएंट मिलता है. इसका 16GB+512GB मॉडल 84,999 रुपये में उपलब्ध होगा. फोन Space Black और Titanium Grey रंगों में मिलेगा. वहीं, Find X9 Pro का 16GB+512GB वेरिएंट 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह Silk White और Titanium Charcoal कलर्स में आएगा. दोनों मॉडल 21 नवंबर से Oppo India Store, Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. Hasselblad Teleconverter Kit अलग से 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Find X9 का डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा

Find X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 460ppi डेंसिटी और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है. फोन में 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. VC कूलिंग सिस्टम फोन को लगातार इस्तेमाल के दौरान ठंडा रखता है.

Find X9 में 50MP Sony LYT-808 OIS वाइड कैमरा. 50MP अल्ट्रावाइड. और 50MP Sony LYT-600 OIS टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX615 कैमरा दिया गया है. फोन Oppo के नए Lumo Imaging Engine पर काम करता है, जो कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी को बेहतर करता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 7,025mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 80W वायर्ड. 50W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
अन्य फीचर्स में Wi-Fi 7. Bluetooth 6. NFC. USB Type-C और AI LinkBoost शामिल हैं. फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है.

Find X9 Pro, बड़ा डिस्प्ले और 200MP कैमरे की ताकत

Find X9 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस है. स्क्रीन क्वालिटी X9 जैसी ही है लेकिन साइज बड़ा है. कैमरा इस फोन का मुख्य आकर्षण, 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा है. इसमें 50MP ISOCELL अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP OIS टेलीफोटो कैमरा शामिल है. इसमें 50MP Samsung 5KJN5 सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में Dimensity 9500 चिपसेट. 16GB LPDDR5X RAM. और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है.
साथ ही बड़ा 36,344.4 sq mm VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है. Pro मॉडल में 7,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 80W SuperVOOC वायर्ड. 50W AirVOOC वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago