होम / टेक / फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे OpenAI का ChatGPT Search, Google को मिलेगी टक्कर!

फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे OpenAI का ChatGPT Search, Google को मिलेगी टक्कर!

OpenAI ने ChatGPT Search लॉन्च कर दिया है. अब इंटरनेट पर आप गूगल ही नहीं, बल्कि चैटजीपीटी पर भी फ्री में सर्च करने की सुविधा का लाभ ले पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ओपन एआई (OpenAI) ने गूगल को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, अमेरिकी एआई टेक कंपनी ओपन एआई (OpenAI) ने गूगल सर्च से मुकाबला करने के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) Search लॉन्च कर दिया है. अब इंटरनेट पर आप गूगल ही नहीं, बल्कि चैटजीपीटी पर भी सर्च कर पाएंगे. बता दें. चैटजीपीट सर्च पिछले महीने ही आ गया था, लेकिन पहले ये पेड था और अब चैटजीपीटी का सर्च इंजन सभी के लिए फ्री हो गया है. तो आइए जानते हैं कि आप चैटजीपीटी सर्च का इस्तेमाल कैसे कर सकते है?

AI के जरिए मिलेगी सर्च करने की सुविधा

ओपनएआई ने लंबे इंतजार के बाद चैटजीपीटी सर्च इंजन को लॉन्च कर दिया है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)के जरिए इंटरनेट पर सर्च करने की सुविधा देगा. कंपनी ने दुनिया भर के लिए यूजर्स के लिए इसे फ्री में लॉन्च किया है. गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, लेकिन चैटजीपीटी सर्च इंजन के आने से गूगल सर्च के लिए खतरा पैदा हो गया है. अब लोग गूगल के अलावा चैटजीपीटी पर भी सर्च कर सकते हैं. ओपनएआई ने चैटजीपीटी डॉट कॉम वेबसाइट पर सर्च करने की सुविधा दी है. इसके अलावा चैटजीपीटी के एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल ऐप पर भी चैटजीपीटी सर्च जारी किया गया है. आप गूगल वॉयस सर्च की तरह अपनी कुछ बोलकर भी चैटजीपीटी पर सर्च कर सकते हैं. 

सबके लिए फ्री है चैटजीपीटी सर्च

ऐसा नहीं है कि चैटजीपीटी सर्च पहली बार आया है. यह इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च हो गया था, लेकिन सिर्फ पेड कस्टमर्स के लिए. मगर अब चैटजीपीटी सर्च हर किसी के लिए लॉन्च हो गया है. आप बिना पैसा खर्च चैटजीपीटी सर्च का फायदा उठा सकते हैं.

OpenAI ChatGPT पर ऐसे करें सर्च

चैटजीपीटी सर्च इंजन का इस्तेमाल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

1. चैटजीपीटी सर्च के लिए सबसे पहले आपको चैटजीपीटी डॉट कॉम वेबसाइट पर जाना होगा. यहां चैटजीपीटी में लॉगइन करें. अगर चैटजीपीटी पर अकाउंट नहीं बनाया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करते हुए अकाउंट बनाएं.

2. लॉगइन करने के बाद आपको ‘message ChatGPT’ बॉक्स के नीचे एक नया ग्लोब का निशान दिखेगा. जब आप इस निशान पर क्लिक करेंगे तो वेब सर्च ऑप्शन चालू हो जाएगा.

3. मोबाइल ऐप पर भी आपको डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस दिखेगा. जैसे ही चैटजीपीटी एक्टिव होगा, ट्रेंडिंग सर्च की लिस्ट नजर आएगी. यहां आपको जो भी सर्च करना है, वो लिखना है, और एंटर बटन पर टैप करना है.

4. इसके बाद चैटजीपीटी कई सोर्सेज से आपके सर्च का जवाब देते हुए जानकारी देगा. रिजल्ट में मीडिया, टेक्स्ट और वीडियो शामिल रहेंगे. सबसे नीचे सोर्सेज की लिस्ट रहेगी.

5. इस बात का ध्यान रखें कि आप सर्च करने के लिए जो भी लिखते हैं, उसे परखकर चैटजीपीटी बिना ग्लोबल आइकन पर टैप किए भी सर्च रिजल्ट दिखा सकता है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago