✕

होम / टेक / OpenAI ने लॉन्च किया एक और सबसे पावरफुल AI GPT-4.5 मॉडल, जानें क्या है खास?

OpenAI ने लॉन्च किया एक और सबसे पावरफुल AI GPT-4.5 मॉडल, जानें क्या है खास?

OpenAI के मुताबिक, GPT-4.5 को GPT-4o के आधार पर और भी ज्यादा जनरल-पर्पज मॉडल बनाया गया है, ताकि यह सिर्फ STEM (विज्ञान, टेक, इंजीनियरिंग, गणित) से जुड़े तर्कों तक सीमित न रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

OpenAI का नया और सबसे शानदार AI मॉडल GPT-4.5 आ गया है, यह पहले से ज्यादा तेज, समझदार और स्मार्ट है. खास बात यह है कि यह इंसानों की तरह आपकी भावनाओं को भी समझ सकता है. पहले AI सिर्फ फैक्ट्स और मैथमेटिक्स पर ध्यान देते थे, लेकिन GPT-4.5 आपकी बातचीत को और आसान और नेचुरल बना सकता है. अब यह सिर्फ सही जवाब नहीं देगा, बल्कि आपकी भावनाओं और बातों को भी अच्छे से समझेगा. क्या यह AI की नई दुनिया की शुरुआत है? आइए जानें इसकी खासियतें…

GPT-4.5: सबसे स्मार्ट और समझदार AI

OpenAI ने अपना नया और सबसे बेहतरीन AI मॉडल GPT-4.5 लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे स्मार्ट और समझदार मॉडल है. GPT-4.5 पहले से ज्यादा अच्छे और इंसानों जैसे जवाब देता है. पुराने मॉडल्स में लॉजिक और मैथमेटिक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, लेकिन GPT-4.5 को बातचीत और भावनाओं को समझने के लिए बेहतर बनाया गया है. यह न सिर्फ आपके सवालों के सही जवाब देगा, बल्कि आपकी भावनाओं और इरादों को भी समझ पाएगा.

इंसानों जैसी बातचीत करने की क्षमता

GPT-4.5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंसानों जैसी बातचीत करने की क्षमता है. यह छोटे-छोटे भावनात्मक संकेतों को पकड़ सकता है, जिससे यह समझ सकता है कि यूजर किस टोन में बात कर रहा है. चाहे आप क्रिएटिव राइटिंग में मदद चाहते हों, कोडिंग से जुड़े सवाल पूछ रहे हों या किसी अन्य विषय पर चर्चा कर रहे हों, यह मॉडल अब हर स्थिति में खुद को ढाल सकता है. इसके अलावा GPT-4.5 अब सोचने में समय नहीं लगाता, बल्कि तुरंत उत्तर देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बातचीत पहले से ज्यादा तेजी और स्वाभाविक हो गई है.

हर विषय पर और ज्यादा सटीक जानकारी

GPT-4.5 को और ज्यादा जानकारी वाले डेटा पर ट्रेन किया गया है, जिससे यह अब किसी भी विषय पर और अच्छे से जवाब दे सकता है. चाहे बिजनेस, टेक्नोलॉजी या फिलॉसफी हो, यह अब और भी सटीक और आसान भाषा में समझा सकता है. यह नया मॉडल और ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है, जिससे यह सिर्फ जानकारी देने के बजाय लोगों और समाज को भी अच्छे से समझ सकता है. लेकिन इसमें अभी वॉयस मोड, वीडियो बनाने और स्क्रीन शेयरिंग जैसी सुविधाएं नहीं हैं.

कौन कर सकता है GPT-4.5 का इस्तेमाल?

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन का कहना है कि GPT-4.5 ऐसा पहला AI है, जिससे बात करके ऐसा लगता है जैसे किसी समझदार इंसान से बात हो रही हो. लेकिन यह बहुत पावरफुल है, इसलिए इसे चलाने में बहुत ज्यादा खर्च आता है, क्योंकि इसके लिए बहुत ताकतवर कंप्यूटर (GPU पावर) की जरूरत होती है. अभी यह सिर्फ ChatGPT Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध है. अगले हफ्ते यह Plus और Team यूजर्स को मिलेगा और कुछ हफ्तों बाद Enterprise और Education यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा. लेकिन सभी यूजर्स अभी भी सर्च, कैनवास और फाइल अपलोड जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

14 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

19 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

20 hours ago