होम / टेक / ऑनलाइन पेमेंट होगा और भी सुरक्षित, PhonePe ने लॉन्च किया डिवाइस टोकनाइजेशन

ऑनलाइन पेमेंट होगा और भी सुरक्षित, PhonePe ने लॉन्च किया डिवाइस टोकनाइजेशन

PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन को लॉन्च किया है. इससे ट्रांजैक्शन और भी आसान होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए, फिनटेक कंपनी फोनपे ने अपने यूजर्स के लिए डिवाइस टोकनाइजेशन सॉल्यूशन लॉन्च किया है. यह सुविधा क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ट्रांजैक्शन को और भी सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी. इस कदम से न केवल ऑनलाइन फ्रॉड कम होंगे, बल्कि मर्चेंट प्लेटफॉर्म्स पर तेज और बाधा-रहित चेकआउट अनुभव भी मिलेगा. 

क्या है डिवाइस टोकेनाइजेशन?

डिवाइस बेस्ड टोकेनाइजेशन पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, टोकेनाइजेशन का मतलब अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के डिटेल को एक टोकन से रिप्लेस करना है. डिवाइस टोकेनाइजेशन एक ऐसा सिक्योर मेथड है, जिसकी मदद से आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड डिटेल को एक यूनिक टोकन में बदल दिया जाता है. इसी के साथ जिस डिवाइस से जेनरेट किया गया है उसी डिवाइस पर यह टोकन वैलिड होगा. इससे फ्रॉड और डेटा लीक होने के खतरे कम हो जाते हैं और पेमेंट भी सिक्योर रहता है.

कैसे मिलेगा ग्राहकों को फायदा?

• तेज और सुविधाजनक भुगतान: अब ग्राहकों को हर बार अपने कार्ड डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी. इससे ट्रांजैक्शन तेज होंगे और चेकआउट के समय ड्रॉप-ऑफ कम होंगे.
• फ्रॉड से सुरक्षा: कार्ड डिटेल्स सेव करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे डेटा लीक और धोखाधड़ी का खतरा कम होगा.
• बेहतर सफलता दर: बिना OTP और CVV डालने की जरूरत के, पेमेंट सक्सेस रेट बढ़ेगा, जिससे व्यापारियों को फायदा होगा.
• व्यापक उपयोग: ग्राहक अपने बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, यात्रा टिकट बुकिंग, बीमा खरीदारी और अन्य ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को अधिक सुरक्षित और आसान बना सकेंगे.

फोनपे की क्या है योजना?

फोनपे के सह-संस्थापक और सीटीओ राहुल चारी ने कहा कि यह लॉन्च डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सुरक्षा और सहजता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने बताया कि कंपनी अधिक से अधिक कार्ड पेमेंट नेटवर्क के साथ इस सेवा का विस्तार करने की योजना बना रही है. फोनपे के सीटीओ राहुल चारी ने कहा कि “हम हमेशा इनोवेटिव सॉल्यूशंस पर फोकस करते हैं, जो उपभोक्ताओं के विश्वास और सुविधा को बढ़ाएं. टोकनाइजेशन से ऑनलाइन फ्रॉड को रोका जा सकेगा और डिजिटल लेन-देन को और सरल बनाया जा सकेगा.” 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 hour ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

2 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

6 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

5 hours ago