होम / टेक / OnePlus ने पेश किया ग्रीन लाइन वरी-फ्री सॉल्यूशन, ग्राहकों को होगा ये फायदा

OnePlus ने पेश किया ग्रीन लाइन वरी-फ्री सॉल्यूशन, ग्राहकों को होगा ये फायदा

OnePlus ने भारत में स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पर पाए जाने वाले ग्रीन कलर की लाइन्स की दिक्कत को दूर करने के लिए एक नए सॉल्यूशन को पेश किया है. ये सॉल्यूशन तीन मेजर सेक्टर्स में काम करता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी वनप्लस (OnePlus) का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रैंड वनप्लस ने शुक्रवार यानी 06 दिसंबर 2024 को एक नए सॉल्यूशन को पेश किया है. इसके जरिए भारत में स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पर पाए जाने वाले ग्रीन कलर की लाइन्स की दिक्कत को दूर किया जाएगा. इस पहल को 'वनप्लस ग्रीन लाइन वरी-फ्री सॉल्यूशन' नाम दिया गया है. इसका उद्देश्य एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, सख्त क्वालिटी कंट्रोल और लाइफटाइम वारंटी की एक्सटेंडेड सर्विस पॉलिसी के जरिए यूजर्स को आश्वस्त करना है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

भारतीय यूजर्स के लिए लाइफटाम वारंटी देने वाला पहला ब्रैंड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस इंडस्ट्री में पहला ऐसा ब्रैंड था जिसने भारतीय बाजार में डिस्प्ले जोखिमों को कम करने के लिए तकनीकी समाधानों के साथ तेजी से प्रतिक्रिया दी. वनप्लस इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रॉबिन लियू ने कहा है कि हम न केवल AMOLED डिस्प्ले में टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स में तेजी ला रहे हैं, बल्कि हम इंडियन यूजर्स के लिए लाइफटाम वारंटी देने वाले पहले ब्रैंड भी हैं. ये हमारी तकनीक और हमारे यूजर-फर्स्ट अप्रोच में हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है. वनप्लस ग्रीन लाइन वरी-फ्री सॉल्यूशन तीन मेजर सेक्टर्स में काम करता है, ताकि यूजर्स को क्वालिटी इन्श्योर हो सके और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये उनकी संभावित चिंताओं के बारे में भी लोगों को शांति देता है.

1. एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- वनप्लस ने तकनीकी चुनौतियों, खास तौर पर एनवायरमेंटल फैक्टर्स से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए इंडस्ट्री लीडर्स के साथ साझेदारी करके डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण प्रगति की है. सबसे बड़ी प्रगति एन्हांस्ड एज बॉन्डिंग लेयर का इंटीग्रेशन है, जो सभी वनप्लस AMOLED डिस्प्ले में बेहतर PVX एज-सीलिंग मटेरियल का इस्तेमाल करता है. PVX एक हाई-परफॉर्मेंस मटेरियल है जो मौसम और केमिकल्स के खिलाफ अपने एक्सेप्शनल रेजिस्टेंस के लिए पॉपुलर है, जो इसे एक्स्ट्रीम कंडीशन में ड्यूरेबिलिटी एन्हांस करने के लिए आइडियल बनाता है.

2. क्वालिटी कंट्रोल- वनप्लस की क्वालिटी को लेकर कमिटमेंट इसके बेहतर क्वालिटी कंट्रोल के जरिए समझा जा सकता है. वनप्लस क्वालिटी इंजीनियरिंग लैब सभी फोन पर 180 से ज्यादा कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट करती है, जो रिलायबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी एन्श्योर करने के लिए एक्सट्रीम रियल वर्ल्ड परिस्थितियों की ही तरह होती हैं. इन टेस्टिंग में इलेक्ट्रिकल परफॉर्मेंस चेक, स्ट्रक्चरल असेसमेंट्स और एनवायरमेंटल एजिंग इवैलुएशन शामिल हैं. एक मेजर टेस्ट 'डबल 85' टेस्ट है, जहां डिस्प्ले को कई बार लंबे समय तक 85 डिग्री सेल्सियस के तापमान और 85 प्रतिशत ह्यूमिडिटी के अंदर किया जाता है. ये एक्स्ट्रीम कंडीशन स्ट्रेस के अंदर डिवाइसेज के ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस का आकलन करने में मदद करती हैं.

3. लाइफटाइम वारंटी- एक्सेप्शनल यूजर एक्सपीरिएंस ऑफर करते हुए वनप्लस ग्रीन लाइन्स की दिक्कत वाले सभी स्मार्टफोन्स के लिए लाइफ टाइम वारंटी देगा. चाहे यूजर्स नए फोन यूज करें या पुराने। यानी डिस्प्ले की दिक्कत के लिए यूजर्स को सोचने की जरूरत नहीं होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago