होम / टेक / कल से शुरू होगी OnePlus कम्युनिटी सेल, ग्राहकों को फोन, स्मार्टवॉच पर मिलेगी बंपर छूट

कल से शुरू होगी OnePlus कम्युनिटी सेल, ग्राहकों को फोन, स्मार्टवॉच पर मिलेगी बंपर छूट

कल यानी 6 दिसंबर 2024 से OnePlus Community Sale शुरू होने वाली है. इस सेल में ग्राहकों को OnePlus के स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और पैड पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपको नया स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या फिर पैड लेना है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, वनप्लस (OnePlus) की ओर से ग्राहकों के लिए एक बार फिर कम्यूनिटी सेल (OnePlus Community Sale) शुरू की जा रही है. ये सेल 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक चलेगी, जिसमें वनप्लस के स्मार्टफोन पर हजारों रुपये की छूट मिलेगी. सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा वनप्लस के बड्स, पैड और स्मार्टवॉच पर भी बंपर डील मिलने वाली है. सेल में आप इन प्रोडक्ट्स को आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस सेल में आपको वनप्लस के किन प्रोडक्ट्स पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

वनप्लस 12 सीरीज के स्मार्टफोन पर इतना डिस्काउंट
कंपनी की इस सीरीज में वनप्लस 12 और वनप्लस 12R स्मार्टफोन आते हैं. सेल में वनप्लस 12 6 हजार रुपये के प्राइसकट के साथ मिलेगा. इसके अलावा फोन पर 7 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा. आप इस फोन को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं. वहीं, वनप्लस 12R सेल में 6 हजार रुपये के प्राइस ड्रॉप के साथ लिस्ट होने वाला है. इस पर आपको 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, यह फोन 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको ICICI, OneCard या RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा.

वनप्लस नॉर्ड सीरीज
सेल में वनप्लस नॉर्ड4 3 हजार रुपये के प्राइस कट के साथ लिस्ट होने वाला है. बैंक ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 2 हजार रुपये तक कम कर सकेंगे. यह फोन 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी आपका हो सकता है. कंपनी इस फोन में 5500mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट, 100 वॉट की चार्जिंग और 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज दे रही है. वहीं, वनप्लस नॉर्ड CE4 सेल में 2 हजार रुपये सस्ता मिलेगा. यूजर्स को इस फोन पर 1 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. आप इस फोन को 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकेंगे. 8जीबी रैम से लैस यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट की SuperVooc चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट 2 हजार रुपये के प्राइस ड्रॉप और 1 हजार रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेगा. इस फोन के साथ यूजर्स को वनप्लस बुलेट्स वायरलेस Z2 फ्री मिलेगा.

वनप्लस के फोल्डेबल फोन पर 20 हजार का डिस्काउंट
वनप्लस का ओपन एपेक्स एडिशन फोल्डेबल फोन सेल में 20 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेगा. इस डिस्काउंट के लिए आपको ICICI बैंक, वनकार्ड या आरबीएल बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा. आप इन फोन को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

वनप्लस पैड और वॉच पर भी ऑफर
कम्यूनिटी सेल में आपको वनप्लस पैड 2 हजार रुपये और वनप्लस पैड गो 3 हजार रुपये के प्राइस ड्रॉप के साथ मिलेगा. वनप्लस पैड 2 को यूजर 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. बैंक डिस्काउंट के साथ वनप्लस पैड 2, 3 हजार रुपये और पैड गो 2 हजार रुपये की छूट के साथ मिलेगा. वहीं, वनप्लस वॉच 2 और वॉच 2R को भी बेस्ट डील में खरीद सकते हैं. वॉच 3 हजार रुपये के प्राइस ड्रॉप के साथ मिलेगी. वनप्लस की ये दोनों वॉच सेल में 3 हजार रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ मिलेंगी. इन्हें आप आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. इनके अलावा ग्राहकों को सेल में वनप्लस बड्स  अच्छे डिसकाउंट पर मिलेंगे.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago