होम / टेक / OnePlus 13T में मिलेगा IPhone जैसा नया 'क्विक बटन', जानें इसकी खासियत और कीमत

OnePlus 13T में मिलेगा iPhone जैसा नया 'क्विक बटन', जानें इसकी खासियत और कीमत

इस नए स्मार्टफोन के साथ OnePlus ने स्मार्टफोन तकनीक में एक नया कदम बढ़ाया है, इस क्विक बटन के जरिए उपयोगकर्ता स्मार्टफोन को और भी आसान तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हल्के वजन, प्रीमियम डिजाइन और शक्तिशाली बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो OnePlus 13T आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. दरअसल, OnePlus के स्मार्टफोन में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है, और अब कंपनी OnePlus 13T के साथ एक और दिलचस्प फीचर पेश करने जा रही है. इस फोन में iPhone जैसे एक Action Button का प्रयोग किया जाएगा, जिससे उपयोगकर्ता को फोन के विभिन्न मोड्स (Silent, Vibration, और Ringing) को स्विच करने में सुविधा होगी. इसके अलावा, यह स्मार्टफोन 6000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिससे लंबा बैकअप मिलेगा, तो आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं.

OnePlus 13T का नया 'क्विक बटन'

OnePlus ने घोषणा की है कि OnePlus 13T में कंपनी का सिग्नेचर 'अलर्ट स्लाइडर' हटाकर एक नया क्विक बटन डाला जाएगा. इस बटन का प्रयोग फोन के बाईं तरफ किया जाएगा. उपयोगकर्ता इस बटन से आसानी से साइलेंट, वाइब्रेशन, और रिंगिंग मोड में स्विच कर सकेंगे. इसके अलावा, इस बटन में एक नया कस्टम फंक्शन भी होगा, जिससे उपयोगकर्ता अपनी सुविधा अनुसार ऑपरेशन बदल सकेंगे. कंपनी के एक कार्यकारी ने इस नए बटन के बारे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी दी. वहीं, अभिषेक यादव नाम के टेक इन्फ्लूएंसर ने भी एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए इस बटन के बारे में जानकारी दी है.

OnePlus 13T के प्रमुख फीचर्स

OnePlus 13T में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा. लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, इस फोन में प्रीमियम ग्लास बैक, मेटल फ्रेम और फ्लैट किनारे होंगे. इसका वजन केवल 185 ग्राम होगा, जो इसे OnePlus 13 (210 ग्राम) से हल्का बनाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 13T में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, और यह डिवाइस पहली बार AnTuTu बेंचमार्क पर 3,006,913 अंक हासिल करने में सफल रहा है. इसके अलावा, OnePlus 13T में डुअल-कैमरा सिस्टम होने की संभावना है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर (OIS के साथ) और 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम) होगा. हालांकि, इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस की कमी हो सकती है, जो कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए निराशाजनक हो सकता है. 

OnePlus 13T की बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 13T में 6200mAh की बैटरी होने की संभावना जताई जा रही है, जो OnePlus 13 के 6000mAh बैटरी से थोड़ी बड़ी होगी। इससे फोन की बैटरी लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है, और लंबी बैकअप की सुविधा मिलेगी.

OnePlus 13T की कीमत

OnePlus 13T की कीमत के बारे में भी कुछ जानकारी सामने आई है. इसे वनप्लस 13 के मुकाबले थोड़ा सस्ता रखा जा सकता है, और इसकी कीमत 47,000 से 53,000 रुपये तक हो सकती है. यह स्मार्टफोन एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में बाजार में अपनी जगह बनाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago