होम / टेक / भारत में जल्द लॉन्च होगा OnePlus 13R, मिलेंगे ये खास फीचर्स

भारत में जल्द लॉन्च होगा OnePlus 13R, मिलेंगे ये खास फीचर्स

OnePlus 13R जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च हो सकता है. कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑफर करने वाली है. यह फोन लॉन्च से पहले गीगबेंच पर लिस्ट हो गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, वनप्लस (OnePlus) अपना एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम OnePlus 13R है. यह फोन जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च हो सकता है. इस बीच अब यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है. गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन का मॉडल नंबर CPH2645 है. वहीं, लिस्टिंग में फोन के बारे में कुछ बड़ी जानकारियां भी सामने आ गई हैं, जो आपके काम की हो सकती है. तो आइए जानते हैं आपको इस फोन में क्या फीचर्स मिलने वाले हैं और इसकी कीमत कितनी होगी?

12जीबी तक की रैम और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑफर करने वाली है. यह फोन 12जीबी तक की रैम से लैस होगा. ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा. फोन के दूसरे खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा FCC लिस्टिंग में हुआ है. इसके अनुसार कंपनी का यह फोन 5860mAh की बैटरी से लैस होगा. यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी जैसे ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं.

एलईडी के साथ तीन कैमरे
फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे सकती है. इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल हो सकता है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है. यह फोन 6300mAh या 6500mAh की बैटरी दे सकती है. यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. माना जा रहा है कि कंपनी वनप्लस 13R को मार्केट में थोड़ी छोटी बैटरी के साथ लॉन्च सकती है.

इतनी होगी कीमत

पिछली लीक्स के अनुसार वनप्लस 13R स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने वाले वनप्लस Ace 5 का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है. यह फोन अगले कुछ दिनों में चीन में चीन में लॉन्च हो सकता है. वनप्लस एस 5 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें कंपनी 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512जीबी तक का UFS 4.0 स्टोरेज दे सकती है. प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 दे सकती है. फोन में आपको BOE का 1.5K रेजॉलूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी. वहीं, इसके 12GB RAM, 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 तक जा सकती है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago