होम / टेक / OnePlus 13 इस दिन होगा लॉन्च, शानदार कैमरे और दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा बहुत कुछ

OnePlus 13 इस दिन होगा लॉन्च, शानदार कैमरे और दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा बहुत कुछ

OnePlus अपनी फ्लैगश‍िप सीरीज OnePlus 13 और OnePlus Buds Pro 3 जल्‍द ही लॉन्‍च करने वाला है. यूजर्स को इस सीरीज के फोन में अपग्रेडेड कैमरा और जोरदार च‍िपसेट म‍िलने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम OnePlus 13 है. कंपनी 7 जनवरी 2025 को एक लॉन्च इवेंट में इस सीरीज के साथ-साथ कुछ और प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 3 को भी इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

OnePlus 13 सीरीज में क्या कुछ हो सकता है खास 

कंपनी ने 7 जनवरी 2025 को रात 9 बजे एक इवेंट में OnePlus 13 सीरीज को लॉन्च करेगा. कंपनी ने इस इवेंट को विंटर लॉन्च इवेंट नाम दिया है. OnePlus 13 सीरीज में दो मॉडल्स आने की उम्मीद है, जिनका नाम OnePlus 13 और OnePlus 13R हो सकता है. OnePlus 13 को इस साल की शुरुआत में चीन में पहले ही लॉन्च किया गया था. इसके ग्लोबल वेरिएंट में वैसे ही स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

वनप्लस 13 में 50-मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है. इसके टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस में भी 50-मेगापिक्सल सेंसर मिलने की उम्मीद है. हैसलब्लैड - ब्रांडेड कैमरा सिस्टम 4K/60fps डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बेहतर वीडियो क्वालिटी मिलती है.

OnePlus 13 में IP68 और IP69 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है. फोन को अनलॉक करने के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया एडवांस्ड वाइब्रोशन मोटर मिल सकता है.

OnePlus 13 का प्रोसेसर

OnePlus 13 में क्वालकम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जबकि OnePlus 13R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होने की उम्मीद है. दोनों फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर चलेंगे और इनमें कई सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे. वनप्लस 13आर में 1.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है. दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे, जिससे स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

12 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

11 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

11 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

15 hours ago