होम / टेक / Instagram में अब मैसेज एडिट करने से लेकर कर सकेंगे तीन और काम, Meta ने दी सुविधा 

Instagram में अब मैसेज एडिट करने से लेकर कर सकेंगे तीन और काम, Meta ने दी सुविधा 

अब तक मैसेज को एडिट करने की सुविधा कई ऐप पर मिल रही थी लेकिन अब वो इंस्‍टाग्राम पर भी मिलेगी. इस सेवा का इस्‍तेमाल तीन घंटे तक किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Meta ने अपने प्‍लेटफॉर्म InstaGram में यूजर के लिए कुछ नई सुविधाओं को शुरू किया है. अब आप फेसबुक की तरह किए गए पोस्‍ट को इंस्‍टाग्राम में भी एडिट कर पाएंगे. यही नहीं आप व्‍हाट्स अप की तरह इंस्‍टाग्राम पर भी कुछ लोगों को pinned कर पाएंगे. कंपनी एंड्राइड और ioS दोनों पर इस फीचर की शुरुआत कर चुकी है. 

Edit Message का विकल्‍प कैसे करें इस्‍तेमाल 
अगर आप अपने किए हुए किसी मैसेज को सुधारना चाहते हैं या उसमें कोई टेक्‍स्‍ट जोड़ना चाहते हैं तो उसके लिए आपको उसे सलेक्‍ट करके होल्‍ड करना होगा. उसके बाद  एडिट का विकल्‍प आने पर आप उसमें टेक्‍सट को या तो एड कर सकते हैं या आप उसमें से टेक्‍स्‍ट को हटा सकते हैं. ये बदलाव करने के बाद आप उसे वापस भेज सकते हैं. इस मैसेज के भेजते ही पुराना वाला मैसेज हट जाएगा और नया मैसेज शो होने लगेगा. 

What’s App की तरह की कर सकेंगे pinned
Instagram की नई सुविधाओं में अब आप What’s App की तरह किन्‍हीं भी तीन लोगों को Pinned कर सकते हैं. Pinned किए गए ये मैसेज आपको what’s app की तरह सबसे ऊपर दिखाई देंगे. अगर आप इंस्‍टा पर किसी व्‍यक्ति या मैसेज को Pinned करना चाहते हैं उसके लिए या तो आपको उसे लेफ्ट को Slide करना होगा  या उसे होल्‍ड करना होगा. उसके बाद जैसे ही यूजर Pinned पर क्लिक करेगा तो मैसेज Pinned हो जाएगा. 

Read Recipt को करिए कैंसिल 
अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप मैसेज पढ़ लें और सामने वाले को पता ना चलें तो अब आप whta's app की तरह Instagram पर भी Read Recipt को डिसएबल कर सकते हैं. इस फीचर को लागू करने के लिए आपको एकाउंट की सेटिंग में जाना होगा उसके बाद मैसेज और स्‍टोरी रिप्‍लाई पर क्लिक करना होगा. यहां क्लिक करते ही आपको रीड मैसेज रिसिप्‍ट का विकल्‍प दिखाई देने लगेगा. आप अपनी इच्‍छा के अनुसार उसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं. किसी एक मैसेज को Diasable करने के लिए आपको मैसेज पर जाना होगा और उसके जोर से दबाना होगा, इसके बाद रीड रिसिप्‍ट के लिए स्‍क्रॉल डाउन करें और उसे डिसएबल करें. 

डैशबोर्ड में सेव करें स्टिकर 
अगर किसी बातचीत में आपको किसी ने कोई अच्‍छा सा स्‍टीकर भेजा है तो आप उसे डैशबोर्ड में सेव कर सकते हैं. यहां सेव करने के बाद अगर आप किसी के साथ अपनी बातचीत में उसका इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो डैशबोर्ड से कर सकते हैं. अगर आपको कोई स्टिकर इस्‍तेमाल करना है तो उसके लिए पहले मैसेज को होल्‍ड करें और उसके बाद स्टिकर सलेक्‍ट करें और फिर उसके बाद आपको स्टिकर डैशबोर्ड दिखाई देने लगेगा. इस तरह से आप स्टिकर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

5 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

9 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

7 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

9 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

12 hours ago