होम / टेक / अब 10 मिनट में घर पहुंचेंगे स्मार्टफोन्स, Blinkit ने शुरू की सर्विस, जानिए पूरी डिटेल्स

अब 10 मिनट में घर पहुंचेंगे स्मार्टफोन्स, Blinkit ने शुरू की सर्विस, जानिए पूरी डिटेल्स

ब्लिंकिट अब अपने ग्राहकों को शाओमी और नोकिया के स्मार्टफोन भी बेचेगी. यह प्लेटफॉर्म पहले से ही अपने ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन डिलीवर करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit अब अपने ग्राहकों को Xiaomi और Nokia के स्मार्टफोन भी बेचेगी. यह प्लेटफॉर्म पहले से ही अपने ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन डिलीवर करता है. अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में नोकिया और शाओमी के फोन्स को भी शामिल किया है. अगर किसी यूजर को नोकिया या शाओमी का फोन खरीदना हो तो वह घर बैठे ब्लिंकिट ऐप से ऑर्डर कर सकता है. ऑर्डर करने के दस मिनट बाद मोबाइल यूजर के घर पर डिलीवर हो जाएगा.

कंपनी के सीईओ ने X पर किया पोस्ट 

कंपनी के सीईओ अल्बिंदर ढिंडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट करके जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिस्ट में और ज्यादा फोन और ब्रांड जोड़ने का भी वादा किया है. ब्लिंकित अब दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में नोकिया और शाओमी ब्रांड के फोन डिलीवर करेगा.

महाकुंभ में Blinkit की सेवाएं

हाल ही में ब्लिंकित ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अस्थायी स्टोर स्थापित किया ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके. कंपनी की सीईओ अल्बिंदर ढिंडसा ने एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर बताया कि 100 वर्ग फुट के स्टोर में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं. इनमें पूजा सामग्री, दूध, फल और यहां तक कि त्रिवेणी संगम जल भी शामिल है.

गुरुग्राम में एम्बुलेंस सर्विस 

इस महीने की शुरुआत में ब्लिंकित ने गुरुग्राम में एम्बुलेंस सर्विस भी शुरू की थी. इससे ग्राहकों जरूरत पड़ने पर 10 मिनट में एम्बुलेंस उपलब्ध हो जाएगी. फिलहाल, यह सर्विस अपने टेस्टिंग फेज में है. अभी यह सर्विस पांच एम्बुलेंस के साथ ऑपरेट हो रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

28 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

57 minutes ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

3 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago